{"_id":"582b73244f1c1b58368ff388","slug":"millions-looted-by-miscreants-barged-into-the-house-of-a-tenant-lawyer","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराएदार बन वकील के घर घुसे बदमाशों ने लाखों लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराएदार बन वकील के घर घुसे बदमाशों ने लाखों लूटे
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 16 Nov 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
शहर के चांदपुर सलोरी इलाके में किराएदार बनकर पहुंचे लुटेरों ने वकील की पत्नी को नशीला पाउडर सुंघाकर अचेत कर दिया। घर में अकेली महिला के अचेत होने के बाद बदमाश लगभग पौने पांच लाख रुपये नगद और जेवर समेट कर भाग निकले। मंगलवार दोपहर बच्चे स्कूल से घर लौटे तो मां को बेहोश देखकर सन्न रह गए। खबर पाकर वकील भी कचहरी से घर पहुंचे। सूचना पर शिवकुटी पुलिस पहुंची। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।
फूलपुर में बिसेनपुर के रहने वाले प्रशांत शुक्ला जिला कचहरी में वकालत करते हैं। सुबह उनकी बेटी और बेटा स्कूल चले गए। दस बजे प्रशांत कचहरी चले आए। घर में उनकी पत्नी आशा शुक्ला अकेले थीं। दोपहर लगभग डेढ़ बजे लगभग 25 साल के दो युवक किराए पर कमरा पूछने के बहाने घर में घुस आए। आशा को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और पूरे घर को खंगाला। घर में जितना भी नगद, जेवर और मोबाइल था बदमाश उठा ले गए। लगभग ढाई बजे बच्चे लौटे तो मां को अचेत देख परेशान हो गए। पड़ोसियों को इस बारे में बताया तो खबर पाकर प्रशांत पहुंचे। पत्नी को अस्पताल ले गए।
होश आने पर आशा ने पूरी कहानी बताई। सूचना पर शिवकुटी एसओ मौके पर पहुंचे। पूछताछ के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के बारे में जानकारी ली। वकील प्रशांत शुक्ला ने बताया पिता छोटेलाल शुक्ल रिटायर शिक्षक हैं उन्होंने दो लाख रुपये बैंक में जमा करने के लिए दिए थे। बाकी रकम उन्होंने बैंक में जमा करने लिए रखी थी। कुछ सौ-सौ और बाकी पांच सौ और हजार के पुराने नोट थे। पांच नोट दो हजार रुपये के थे। शिवकुटी एसओ अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष शीतला प्रसाद मिश्र ने घटना पर आक्रोश जताया और पुलिस से तत्काल मामले के खुलासे की मांग की।