फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mercury and 46 above , and two teachers from the death of Lu

पारा फिर 46 के ऊपर, लू से शिक्षिका समेत दो की मौत

Wed, 18 May 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 18 May 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
Mercury and 46 above , and two teachers from the death of Lu
तापमान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
गर्मी का कहर मंगलवार को भी जारी रहा। दिन का पारा 46 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना रहा। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिन भर लू चलती रही, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी और वार्डों में सभी बेड फुल रहे। हालांकि मौसम विज्ञानी इसे अच्छे मॉनसून का संकेत मान रहे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि दो-तीन दिनों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन


मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 46.5 रहा जबकि न्यूनतम पारा सामान्य से चार डिग्री अधिक 31.4 पर पहुंच गया। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को न्यूनतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। भीषण गर्मी और लू के कारण दो लोगों की मौत हो गई। मेजा में डेलौंहा प्राथमिक विद्यालय की हेडमास्टर अनीता यादव की लू लगने से मौत हो गई। अनीता यादव (45) प्रधानाध्यापिका के पर पद तैनात थीं। अनीता स्कूल आईं और शाम को लौटते समय लू की चपेट में आ गईं। इलाहाबाद शहर पहुंचते-पहुंचते उनकी जान चली गई। वहीं, सिविल लाइंस में पत्थर गिरजाघर के पास मंगलवार दोपहर 35 वर्षीय एक युवक का शव मिला। पुलिस को आशंका है कि उसकी मौत लू लगने से हुई। शव अज्ञात होने के कारण पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन भेज दिया गया।
विज्ञापन


गर्मी के कारण मंगलवार को दिन में शहर के बाजारों मे सन्नाटा पसरा रहा। अस्पतालों की ओपीडी में भी मरीजों की लाइन लगी रही। मौसम विज्ञानी डॉ. सुनीत द्विवेदी काक हना है कि पारा भले ही अधिक हो लेकिन अच्छे मॉनसून के लिए अनुकूल है। रात का पारा अभी और बढ़ने की उम्मीद है। तब दिन और रात के तापमान का अंतर कम हो जाएगा। उमस तेजी से बढ़ेगी। हालांकि यह मौसम सेहत के अनुकूल नहीं है। इसमें संक्रमण बढ़ता है और शहरी में पानी की कमी होने के कारण डिहाइड्रेशन भी तेजी से होता है लेकिन यह कुछ ही दिनों के लिए है। सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम अच्छे मॉनसून के संकेत दे रहा है। दो-तीन दिनों में गरज के साथ छींटे पड़ने की उम्मीद है। बारिश के साथ ही पारा गिरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed