फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Masked miscreants looted jewelery showroom

नकाबपोश बदमाशों ने की ज्वेलरी शोरूम में लूटपाट

Tue, 28 Feb 2017 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 28 Feb 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
Masked miscreants looted jewelery showroom
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
नकाबपोश बदमाशों ने सोमवार दोपहर प्रीतम नगर कॉलोनी स्थित ज्वेलरी शोरूम में घुसकर तिजोरी से गहने लूट लिए। तीन बदमाश अंदर घुसे जबकि एक बाहर खड़ा था। दो बदमाशों ने शोरूम मालिक ऋषभ रस्तोगी और उनके कर्मचारी को पिस्टल सटाकर बंधक बनाया जबकि तीसरे बदमाश ने बैग में जेवर भरे। इसी बीच बाहर दुकानदारों में हलचल मची को खतरा भांपकर बदमाश दो बाइक पर फरार हो गए। धूमनगंज पुलिस ने दो संदिग्ध अपराधियों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन


प्रीतम नगर कॉलोनी में विवेकानंद चौराहे के पास रहने वाले अनिल रस्तोगी ने दो ज्वेलरी शोरूम में खोल रखे हैं। चौराहे के पास श्री दुर्गेश्वरी ज्वेलर्स में उनका एक पुत्र ऋषभ चलाता है। जबकि कुछ दूर स्थित श्री भगवती ज्वेलर्स में वह दूसरे बेटे शानू के साथ बैठते हैं। सोमवार दोपहर करीब एक बजे श्री दुर्गेश्वरी ज्वेलर्स में उनका पुत्र ऋषभ कर्मचारी सुनील के साथ काऊंटर पर गहने लगा रहा था तभी दो बाइक पर चार नकाबपोश बदमाश आए। तीन बदमाश कांच का दरवाजा खोलकर अंदर आए। उनमें दो बदमाशों ने ऋषभ और सुनील को पिस्टल सटा दी जबकि तीसरा बदमाश तिजोरी से गहने निकालकर बैग में भरने लगा। तभी सड़क पार जनर स्टोर के बाहर बैठे फुटवियर कारोबारी बाबूजी की नजर शोरूम में लूटपाट पर गई तो उन्होंने दूसरे दुकानदार को बताया। बाहर हलचल मची तो बाहर झांक रहे बदमाशों ने भी खतरा भांप लिया। वे तीनों बाहर निकले।
विज्ञापन


फिर चारों बदमाश बिना नंबर की दो बाइक पर फरार हो गए। बदमाश लाल रंग की अपाचे और 220 सीसी की पल्सर बाइक पर भागे थे। इसी बीच वहां आसपास के लोग जुट गए। ऋषभ ने फोन से सूचना दी तो  पिता अनिल और भाई शानू भी आ गए फिर 100 नंबर की पीआरवी और धूमनगंज पुलिस पहुंची। एसपी सिटी विपिन टाडा ने भी क्राइम ब्रांच के साथ मौके पर जाकर ऋषभ से घटना की जानकारी ली और सीसीटीवी फुटेज देखी। सीओ सिविल लाइंस डीपी तिवारी ने बताया कि दो संदिग्ध लोग पकड़े गए हैं। बदमाशों की जल्द शिनाख्त और गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed