फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Married life was hanging in Maiden

मायके में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान 

Wed, 30 Mar 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 30 Mar 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Married life was hanging in Maiden
आत्महत्या
कोतवाली के बादशाही मंडी इलाके में सोमवार रात क्षमा श्रीवास्तव (28) ने मायके में फांसी लगा ली। देर रात नाती के  रोने पर युवती के पिता ने दरवाजा खोला तो बेटी को कमरे में फांसी पर लटकते देख चीख पड़े। पुलिस के पहुंचने के बाद शव को नीचे उतारा गया। बताया जाता है कि पति से विवाद के बाद युवती लगभग छह माह से मायके में थी। 
विज्ञापन


मूलरूप से झारखंड के सलामू जिले के अशोक सिन्हा कौशांबी के एक निजी डिग्री कॉलेज में कर्मचारी हैं। वह पिछले बीस सालों से बादशाही मंडी इलाके में किराए पर रहते हैं। पांच साल पहले उन्होंने अपनी बेटी क्षमा श्रीवास्तव (28) का विवाह नैनी में डांडी के धीरज श्रीवास्तव के साथ किया था। शादी के बाद सब कुछ सही चल रहा था। क्षमा के एक तीन साल की बेटी फ्रूटी और डेढ़ साल का बेटा प्रसंग है। धीरज बेरोजगार है। जिसके चलते घर में अक्सर आर्थिक तंगी के चलते कलह होती रहती थी। छह माह पहले क्षमा बेटे प्रसंग को लेकर मायके पिता के पास चली आई।
विज्ञापन


लेकिन बेटी फ्रूटी धीरज के पास ही रही। सोमवार रात क्षमा खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। रात लगभग दो बजे प्रसंग रोने लगा। उसे रोता देखा अशोक सिन्हा ने आवाज दी लेकिन क्षमा नहीं बोली। वह उठकर गए और दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देख पैरों तले जमीन खिसक गई। उनके रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी आ गए। कोतवाली पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। अशोक सिन्हा ने आरोप लगाया कि क्षमा को उसके ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। जिससे परेशान होकर उसने ऐसा कदम उठाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed