{"_id":"57056f4f4f1c1bc767c816bc","slug":"married-life-given-laws-to-sue","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने दी जान, ससुरालियों पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने दी जान, ससुरालियों पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 07 Apr 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनापार में घूरपुर इलाके के पचखरा गांव में सूर्यकली (24) का शव बुधवार सुबह घर के बरामदे में फांसी पर लटका मिला। ससुरालियों ने कहा कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, जबकि मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। इस मामले में पति और ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद इसमें कार्रवाई की जाएगी।
पचखरा गांव निवासी लवकुश सिंह एक स्कूल की गाड़ी चलाता है। उसका ब्याह दो साल पहले खीरी इलाके के महुली कला गांव के नागेश्वर सिंह की बेटी सूर्यकली उर्फ रिया के साथ किया गया था। अभी उसे कोई औलाद नहीं थी। बुधवार सुबह लवकुश गाड़ी लेकर स्कूल के लिए निकल गया। कुछ देर बाद ससुरालियों ने देखा कि रिया बरामदे में छत के चुल्ले में बंधी प्लास्टिक की रस्सी के फंदे से लटकी है। उसकी मौत हो चुकी थी। वहां गांव वालों की भीड़ लग गई। खबर पाकर खीरी स्थित मायके से पिता नागेश्वर समेत लोग आ गए।
उन्होंने आरोप लगाया कि रिया को शादी के बाद से ही ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी वजह से वह मायके आ गई तो ससुराल जाने से मना कर रही थी। बहुत समझाने पर होली से दो दिन पहले वह विदा होकर ससुराल पहुंची थी। पिता की शिकायत पर घूरपुर थाने में पति लवकुश, ससुर रामकेश्वर सिंह, जेठ सिद्धार्थ और सुधाकर सिंह के खिलाफ उत्पीड़न और दहेज की मांग नहीं पूरी होने पर मार डालने का केस लिखा गया। पुलिस ने शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। अभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
शहर में फाफामऊ कर्जन पुल के नीचे झाड़ी में बुधवार सुबह पेड़ मं बंधी रस्सी के फंदे से एक महिला का शव लटका मिला। किसी ने देखकर शोर मचाया तो वहां भीड़ लग गई। खबर पाकर शिवकुटी थाने की पुलिस पहुंची। वहां आसपास के दर्जनों लोग जुटे, लेकिन कोई भी उस महिला की पहचान नहीं कर सका। पुलिस का कहना है कि शिनाख्त और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच में साफ होगा कि महिला की हत्या कर लाश वहां लटका दिया गया या उसने खुदकुशी की। अनुमान है कि वह शादीशुदा थी। शव को चीरघर में रख दिया गया है।