फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mama kept raping niece

मामा करता रहा भांजी से रेप

Wed, 21 Oct 2015 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 21 Oct 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
Mama kept raping niece
इलाहाबाद। सिविल लाइंस थाने में मंगलवार दोपहर रेप और ब्लैकमेलिंग का एक मामला पहुंचा, जिसमें दो घंटे तक थाने में दो पक्षों में कहासुनी होती रही। आरोप है कि जार्जटाउन में मां संग रहने वाली युवती से उसके मामा ने ही धमकी देकर लगातार रेप किया। सिविल लाइंस के एक पार्लर में काम करने वाली युवती ने मामा की घिनौनी करतूत का जिक्र एनजीओ से जुड़ी महिला से किया तो उसने मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन


मगर आरोपी मामा ने खुद ही मंगलवार को थाने जाकर आरोप लगाया कि रेप के नाम पर ब्लैकमेलिंग करते हुए करीब डेढ़ लाख रुपये ऐंठ लिए गए और धमकी दी जा रही है। पुलिस ने युवती को भी बुलाया तो उसने मामा पर रेप का इल्जाम लगाया। उसकी शिकायत पर जार्जटाउन थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


जार्जटाउन इलाके में रहने वाली इस 19 वर्षीय युवती सपना (नाम काल्पनिक) के पिता सैलून के सहारे परिवार का गुजारा करते थे। 2009 में उसके पिता की मौत हो गई। सपना का आरोप है कि नवाबगंज में रहने वाला उसका मामा दिनेश तभी से उसके साथ छेड़खानी कर रहा था जब वह नौ साल की थी। मगर वह कभी मां से बता नहीं सकी। मामा का भी लीडर रोड पर सैलून है। पिता की मौत के बाद मां ने अपने भाई यानी उसके मामा से आग्रह किया कि वह उसके सैलून को भी संभाले वरना उनका गुजारा कैसे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस इसी बहाने मामा अक्सर जार्जटाउन में उसके घर आने लगा। खासतौर पर तब आता जब मां घर पर नहीं होती। सपना का आरोप है कि इधर करीब तीन साल से मामा उसे घर में अकेला पाकर बलात्कार करने लगा और धमकी देता कि किसी से बताने पर मां समेत मार डालेगा। यूं वह शारीरिक शोषण सहती रही। वह सिविल लाइंस के एक पार्लर में काम करने लगी थी। कुछ रोज पहले उसेे पार्लर में एनजीओ से जुड़ी महिला मिली तो उसे अपनी व्यथा सुना दी। उसने भरोसा दिया कि वह उसे न्याय दिलाएगी।

मगर सपना से पहले उसका मामा दिनेश ही मगंलवार दोपहर अपने पिता और वकील के साथ सिविल लाइंस थाने पहुंच गया। उसने इंस्पेक्टर महेश पांडेय से कहा कि करीब दस रोज पहले खुद को एनजीओ का पदाधिकारी बताने वाली महिला ने फोनकर कहा कि अपनी भांजी से रेप करते हो, तुम्हें मुकदमा लिखाकर गिरफ्तार करा दूंगी। धमकी से परेशान होकर वह उस महिला से मिला तो उसने सपना का वीडियो क्लिप दिखाया जिसमें सपना कह रही है कि मामा ने उसके साथ रेप किया है।

दिनेश ने पुलिस से कहा कि महिला ने धमकी दी कि जेल जाने से बचना है तो पैसे खर्च करो। घबराहट में उसने डेढ़ लाख रुपये पर हामी भर दी। पहले उसे 40 हजार दिए। फिर रविवार को यह महिला एक पुरुष के साथ नवाबगंज उसके घर पहुंची तो उसे 50 हजार रुपये और दिए। बाकी दस हजार रुपये के लिए मंगलवार सुबह महिला ने फिर फोन किया और पैसों का इंतजाम नहीं होने पर थाने में रिपोर्ट की धमकी दी। तब वह डरकर वकील के साथ आ गया।


दिनेश की शिकायत पर पुलिस ने जार्जटाउन से सपना और उसकी कथित मददगार महिला को बुलाया। मां संग थाने आकर सपना ने कहा कि वह चाहती है कि उससे रेप करने वाला मामा उसके पैर पकड़ माफी मांगे क्योंकि दिसंबर में उसका ब्याह होना है। घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने सपना को जार्जटाउन थाने भेजा। थानाध्यक्ष जार्जटाउन दीपक पांडेय ने बताया कि सपना की तहरीर पर मामा दिनेश के खिलाफ एफआईआर लिख उसे हिरासत में लिया गया है। सपना को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा जाएगा। दिनेश ने ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है जिसकी जांच सिविल लाइंस थाने से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed