फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   maharana pratap crossing

सड़क हादसे में हैड मास्टर की मौत

Wed, 03 May 2017 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Wed, 03 May 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
maharana pratap crossing
क्राइम
महाराणा प्रताप चौराहे के निकट सड़क दुर्घटना में  इंद्रमणि त्रिपाठी (45 ) पुत्र महेंद्र मणि त्रिपाठी की मौत हो गई। जगराम हलवाई चौराहे के रहने वाले इंद्र मणि कौशांबी में बेसिक शिक्षा परिषद के प्राइमरी स्कूल में हैड मास्टर थे। वह बाइक से कौशांबी से आए थे और घर जा रहे थे। महाराणा प्रताप चौराहे के निकट उनमें पीछे से टक्कर मार दी, जिसके कारण वह वहीं बेहोश होकर गिर गए। इस दुर्घटना के कारण करीब दस मिनट ट्रैफिक जाम हो गया था। आसपास के लोगों ने 100 डायल और एंबुलेंस बुलाकर वैली अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया। यहां पर चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सिविल लाइन ने बताया कि यह घटना दोपहर एक बजे हुई थी। आसपास के लोगों का कहना है कि चौराहे पर नगर निगम की बिजली सही करने वाली गाड़ी से टक्कर लगी थी। उसी समय चालक गाड़ी को लेकर भाग गया। लेकिन किसी ने गाड़ी नंबर नोट नहीं किया। पुलिस तथा परिवार के लोग आसपास के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से गाड़ी के लाइट सही होने के फु टेज निकलवा रहे हैं। उन्हीं फुटेज के आधार पर पहचान होने के बाद ही परिजन थाने में मुकदमा दर्ज कराएंगे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरके शाम को पोस्ट मार्टम करा दिया है। जिसमें सिर के पीछे लोहे की किसी भारी वस्तु से चोट लगने से खून निकलने की पुुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed