फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   lovers murder

महिला का कत्ल, प्रेमी ने भी की आत्महत्या

Mon, 17 Apr 2017 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Mon, 17 Apr 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
lovers murder
क्राइम
यमुनापार के मेजा खास में शनिवार रात घर से शौच के लिए निकली प्रीति (35) को कताई मिल के खंडहर में तब्दील गेस्टहाउस में गला घोंटकर मार डाला गया। फिर रविवार सुबह उसके प्रेमी शिवशंकर कुशवाहा (36) ने घर के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को उसके जेब में एक तस्वीर मिली, जिसमें वह प्रीति के साथ था। आशंका जाहिर की गई है कि शिवशंकर ने ही प्रीति को घर से दूर बुलाकर मारा फिर खुदकुशी कर ली। मगर महिला के पति ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है इसलिए पुलिस जांच कर रही है कि कत्ल प्रेमी ने ही किया या किस्सा कुछ और है। दोनों शव चीरघर में रखे हैं।
विज्ञापन


मेजा खास निवासी अशोक प्रजापति बेदौली गांव स्थित ईट-भट्ठा में नौकरी करता है। वह हफ्ते में एक दिन घर आता है। परिवार में पत्नी प्रीति के अलावा दो बेटे हैं। बड़ा पुत्र सुनील (14) कक्षा छह और छोटा पुत्र लवकुश (13) कक्षा पांच का छात्र है। शनिवार देर शाम प्रीति घर में यह बताकर निकली कि वह शौच के लिए जा रही है। वह देर तक नहीं लौटी तो परिवार के लोग चिंतित हुए। उसका फोन भी नहीं लग रहा था। वह तीन घंटे तक घर नहीं आई तो अशोक को उसकी बहन रेनू ने फोन से इस बारे में बताया। रात भर प्रीति लापता रही। रविवार सुबह करीब आधा किलोमीटर दूर बंद पड़ी कताई मिल के खंडहर में तब्दील गेस्टहाउस के भीतर किसी ने प्रीति की लाश देखी तो शोर मचाया। खबर फैली तो वहां भीड़ लग गई। प्रीति के परिवार के लोग आ गए। भट्ठे से सुबह पति अशोक घर आया तो वह भी खबर पाकर मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन


मेजा पुलिस के साथ सीओ रविशंकर प्रसाद और एसपी यमुनापार अशोक कुमार पहुंचे। फोरेंसिक टीम को भी वहां बुलाया गया।
प्रीति के गले पर स्याह निशान देख पुलिस का अनुमान है कि उसे गला घोंटकर मारा गया था। उसका चप्पल गेस्टहाउस के किचन में मिला जबकि पानी का डिब्बा दूर पड़ा था। प्रीति का मोबाइल नहीं मिला। गेस्टहाउस में अब न खिड़कियां है और न दरवाजे। पुलिस अभी प्रीति के शव का निरीक्षण कर रही थी तभी पता चला कि उसके पड़ोस में रहने वाले शिवशंकर कुशवाहा (36) ने सुबह परिजनों के खेत की तरफ जाने के बाद रस्सी से फांसी लगा ली। लौटने पर परिवार के लोग ने उसका शव फंदे से लटका देखा तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर जेब की तलाशी ली तो एक तस्वीर मिली, जिसमें शिवशंकर और प्रीति साथ थे। प्रीति के पति अशोक ने पुलिस से कहा कि उसे घरवालों से करीब एक माह पहले उन दोनों के रिश्ते की जानकारी मिली थी। तब उसने प्रीति का मोबाइल छीन लिया था। मगर उसने दुबारा फोन ले लिया और शिवशंकर से फोन पर बात करती रहती। हालांकि उसने पुलिस को पत्नी के कत्ल में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमिका के लिए पत्नी को दिया था तलाक
 मेजा खास में ग्रामीणों से बातचीत में पुलिस अफसरों को पता चला कि प्रीति के इश्क में शिवशंकर इस कदर डूबा था कि उसने अपनी पत्नी पार्वती को तलाक दे दिया था। बाद में पार्वती ने दूसरा ब्याह कर लिया। उन दोनों के बच्चे भी नहीं हैं। शिवशंकर और प्रीति चोरी-छिपे मिलते रहे। साथ में स्टूडियो जाकर फोटो भी खिंचाई थी। उसने शनिवार रात प्रीति की हत्या की तो क्यों? यह रहस्य अभी बना है। और अगर उसने रात में कत्ल किया था और खुदकुशी का इरादा था तो सुबह तक का इंतजार क्यों किया? प्रीति और शिवशंकर के बीच ऐसा क्या हुआ था जो नौबत कत्ल और आत्महत्या की आ गई। पुलिस दोनों के कॉल डिटेल चेक कर रही है जिससे यह साफ हो जाएगा कि शनिवार शाम प्रीति की आखिरी बात किससे हुई थी? क्या शिवशंकर ने ही उसे फोन कर गेस्टहाउस के खंडहर में मिलने के लिए बुलाया था। प्रीति के कत्ल से उसके दोनों बेटों के सिर से मां का साया छिन गया। वे दोनों रोते रहे। परिवार के लोग दोनों बेटों को दिलासा देकर संभालते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed