{"_id":"28967a53bff94bec7b4cf6de9971f846","slug":"love-crusader-fled-from-the-clutches-of-the-line-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लव जेहादी के चंगुल से भागी रेखा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लव जेहादी के चंगुल से भागी रेखा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 10 Jan 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। पिछले करीब साल भर से सुर्खियों में छाए लव जेहाद का एक और मामला सामने आया है। शहर के कैंट इलाके की एक नाबालिग लड़की को दूसरे समुदाय के युवक ने अगवा करने के बाद मऊआइमा में दो महीने तक बंधक बनाकर रखा फिर खुद को हिंदू बताकर मंदिर में ले जाकर शादी भी रचा ली। फिर उसकी असलियत पता चलने पर लड़की घर से भागने की पुरजोर कोशिश करने लगी। शुक्रवार को वह किसी तरह ताला तोड़कर भागने के बाद घर पहुंची। शनिवार शाम वह कैंट थाने पहुंची तो पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे मेडिकल के लिए भेज दिया।
15 साल की रेखा (नाम काल्पनिक) कैंट इलाके के गणेश नगर में एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है। उसकी मां घरों में काम कर परिवार का गुजारा करती है। कुछ महीने पहले रेखा भी घरों में काम करने जाने लगी ताकि परिवार का खर्च निकल सके। दो नवंबर की शाम वह काम पर जा रही थी तभी उमराव सिंह की गली में एक टेंपो अचानक रेखा के पास रुका। टेंपो में तीन युवक थे। उसे भीतर खींचकर मुंह दबा लिया गया ताकि कोई उसकी चीख नहीं सुन सके। उसे मऊआइमा इलाके में एक घर में ले जाकर बंधक बना लिया गया। टेंपो में उसे खींचने वाले एक युवक ने उसे अपना नाम शिवम बताकर कहा कि वह उसे चाहता है और शादी करेगा। रेखा ने विरोध किया तो उसे पीटा गया। धमकी दी गई कि शोर मचाया तो गला दबाकर मार दिया जाएगा।
फिर एक रोज रेखा तो मऊआइमा थाने के पास मंदिर में ले जाकर जबरन उससे ब्याह भी कर लिया। बाद में पता चला कि वह शिवम नहीं बल्कि उसका नाम सरताज है। सरताज ने रेखा को अपनी दीदी के घर में बंधक बनाकर रखा था। रेखा ने उसके मोबाइल से चुपके से अपनी मां को फोनकर बताया। उसकी मां ने अपहरण के दूसरे ही रोज कैंट थाने जाकर शिकायत की तो पुलिस ने मुकदमा लिखा। मगर मोबाइल नंबर जैसा अहम सुराग होने के बावजूद पुलिस रेखा को बरामद नहीं कर सकी। शुक्रवार को सरताज शराब के नशे में घर के दूसरे तल पर सोया था। उसकी दीदी समेत परिवार के लोग प्रतापगढ़ गए थे। दरवाजे में अंदर से ताला लगा था।
विज्ञापन
रेखा ने ताला तोड़ा और घर से भाग निकली। बस में बैठकर शहर पहुंची और फिर कैंट में अपने घर जाकर मां को पूरी दास्तां सुना दी। यह मामला सरासर लव जेहाद का है इसलिए खबर पाकर विहिप नेता शिवम द्विवेदी भी अपने साथी विजय पांडेय के साथ पहुंच गए। वे रेखा और उसकी मां को कैंट थाने ले गए। पुलिस ने रेखा से पूछताछ की फिर उसे महिला थाना भेज दिया। महिला थाने की पुलिस उसका मेडिकल टेस्ट कराएगी। इंस्पेक्टर एमएम अंसारी ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
पिछले साल मीरापुर इलाके से एक रेलवे अफसर की इंटर में पढ़ रही बेटी को वहीं का एक गैर बिरादरी का युवक जबरन अगवा कर ले गया था। गुस्साए लोगों ने युवक के घर पर हमला भी बोला था। हिंदू संगठनों ने भी काफी हंगामा किया। अतरसुइया थाने की पुलिस ने बाद में छात्रा को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। लव जेहाद का वह मामला लंबे समय तक पुलिस के गले की हड्डी बना रहा।