{"_id":"5a2adc2b4f1c1b95188b8ac3","slug":"loot-with-fater-and-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेराह व्यापारी पिता-पुत्र से डेढ़ लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरेराह व्यापारी पिता-पुत्र से डेढ़ लाख की लूट
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरी के लालापुर गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर अपाचे सवार बदमाशों ने व्यापारी पिता-पुत्र को पीटकर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। सरेराह वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग निकले। लूट की जानकारी होते ही सीओ चायल पिपरी और पूरामुफ्ती पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने लुटेरों की तलाश में नाकेबंदी भी की लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। जख्मी व्यापारी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार का अंकित केसरवानी पुत्र किशन लाल चीनी का थोक व्यापारी है। शुक्रवार को वह पिता को साथ लेकर तकादा करने गया था। बताया जा रहा है कि सरायअकिल समेत कई कस्बों से करीब डेढ़ लाख रुपये वसूलने के बाद दोनों घर लौट रहे थे। पिपरी के लालापुर गांव के समीप पीछे से दो अपाचे सवार पांच लोग आए और बाइक में धक्का देते हुए गिरा दिया। अंकित ने विरोध किया तो लुटेरे तमंचे की बट से उसका सिर फोड़ दिया। इसके बाद नगदी से भरा बैग लूटकर तमंचा लहराते हुए भाग निकले। सरेराह व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही सीओ चायल, पिपरी और पूरामुफ्ती पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में नाकेबंदी भी की पर कहीं कोई सुराग नहीं लगा। घायल व्यापारी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। सीओ चायल एस एस ग्रोवर ने बताया कि लुटेरों की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।