फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   lok seva ayog

लोकसेवा आयोग चौराहा पर महिला को मारी गोली

Sun, 27 Nov 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Sun, 27 Nov 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
lok seva ayog
crime
शहर के सिविल लाइंस में लोकसेवा आयोग चौराहे पर शनिवार दोपहर बस से उतरने के बाद पैदल आईटीआई सेंटर की ओर जा रही शाहीन अख्तर (50) को बाइक सवार बदमाश ने गोली मार दी। करीब से फायर करने के बाद वह धोबी घाट की तरफ भाग गया। हाथ में गोली धंसने से जख्मी महिला को पुलिस एसआरएन अस्पताल ले गई। गोली मारने वाले के बारे में फिलहाल कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


मालवीय नगर निवासी शाहीन अख्तर लोकसेवा आयोग चौराहा के निकट आईटीआई केंद्र में कार्यरत हैं। उनकी ससुराल प्रतापगढ़ में है। मगर वह पति अनवारूल हक से अलग यहां मायके में रहती हैं। उनकी कोई संतान नहीं है। माता-पिता गुजर चुके हैं। वह भाई मिनहाज और बहनों संग रहती हैं। शनिवार को वह 11 बजे घर से कार्यालय के लिए निकलीं। रामबाग से बस में बैठकर वह करीब 11.50 बजे लोकसेवा आयोग के पास उतरीं। वह पैदल कुछ दूर गईं थीं, तभी अचानक बाइक पर आए एक व्यक्ति ने उन पर करीब से फायर कर दिया। गोली उनके दाहिने हाथ में धंसी। वह चीखकर गिरी तो बदमाश बाइक पर धोबी घाट की तरफ भाग गया।
विज्ञापन


100 नंबर से सूचना पाकर तीन मिनट बाद यूपी-100 की गाड़ी वहां पहुंची। घायल शाहीन को एसआरएन अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया। एसपी सिटी विपिन टांडा भी सीओ आलोक मिश्रा और सिविल लाइंस थाने की पुलिस के साथ पहुंच गए। मालवीय नगर से शाहीन के मायके वाले भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि पिछले साल 16 मार्च को भी शाहीन पर हाथी पार्क के करीब फायर किया गया था। गोली चेहरे के करीब से निकल गई थी। तब भी हमलावर के बारे में नहीं पता चला था। शनिवार की घटना के बाद पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज चेक किए हैं ताकि बाइक सवार हमलावर का कुछ सुराग मिल सके। एसपी सिटी विपिन टांडा का कहना है कि शाहीन ने पहले पति से अलगाव के बाद दूसरा निकाह किया था। पता किया जा रहा है कि बार-बार हो रहे हमले के पीछे पारिवारिक विवाद तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed