{"_id":"581e3dc74f1c1b452b436069","slug":"loader-driver-stopped-and-robbed-by-a-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर रोककर ड्राइवर से लूटे एक लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोडर रोककर ड्राइवर से लूटे एक लाख
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 06 Nov 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
money shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार सवार बदमाशों ने शनिवार रात माल सप्लाई के बाद पैसे लेकर नवाबगंज लौट रहे मालवाहक वाहन को रोकने के बाद ड्राइवर को तमंचा सटाकर एक लाख से ज्यादा रकम लूट ली। बदमाशों के कार में बैठकर भागने के बाद ड्राइवर ने एजेंसी मालिक को खबर दी तो सूचना पाकर पुलिस हरकत में आई। देर रात तक चेकिंग की गई लेकिन लुटेरों का कुछ भी पता नहीं चल सका।
लालगोपालगंज कस्बे में मनोज कुमार केसरवानी ने हिंदुस्तान लीवर की एजेंसी ले रखी है। शनिवार शाम एजेंसी से बिस्किट, टाफी, पाऊडर समेत दूसरे सामान अपने बोलेरो मालवाहक पर लादकर ड्राइवर सुरेंद्र नाथ तिवारी दो कर्मचारियों के साथ नवाबगंज कस्बे की दुकानों में सप्लाई करने गया था। दुकानों से लगभग एक लाख आठ हजार रुपये वसूलकर दोनों कर्मचारियों संग रात करीब आठ बजे लालगोपालगंज लौट रहा था।
गाड़ी लखनऊ मार्ग पर बिछिया गांव के पास पहुंची तभी पीछे से सफेद स्विफ्ट डिजायर कार ने ओवरटेक कर रोक लिया। उससे ड्राइवर को छोड़कर तीन लोग उतरे। उन्होंने तमंचा सटाकर ड्राइवर सुरेंद्र को धमकाया फिर नगदी भरा बैग लूटकर कार में भाग गए। बदमाशों के फरार होने के बाद ड्राइवर ने एजेंसी मालिक मनोज को फोन से घटना की सूचना दी। उसे थाने ले जाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। लुटेरों का सुराग नहीं मिल सका है।