फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   lal ji murder case

चोर के संदेह में रिटायर सिपाही को पीटकर मार डाला

Wed, 06 Sep 2017 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Wed, 06 Sep 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
lal ji murder case
crime
यमुनापार के कौंधियारा इलाके में चोरी की घटनाओं से परेशान लोगों ने सोमवार रात सेहरा बाजार में चोर के शक में सीआरपीएफ के रिटायर्ड सिपाही लालजी सिंह को लाठी से इस कदर पीटा कि उसकी जान चली गई। पूर्व सिपाही के परिजनों को पता चला तो वे वहां पहुंचे और पुलिस को हत्या की तहरीर दी। ग्रामीणों ने पुलिस को लिखकर दिया है कि उन्होंने गुमटी में चोरी की कोशिश के चलते चोर समझकर ही हमला किया था। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


करछना में कपठुआ गांव निवासी लालजी सिंह 2008 में सीआरपीएफ के सिपाही पद से रिटायर हुए थे। वह सोमवार को कौंधियारा के सेहरा गांव में अपने भतीजे के पास गए थे। रात में वह भोजन के बाद घर से निकल गए। परिवार के लोगों का कहना है कि इधर कुछ समय से उनकी दिमागी हालत सही नहीं थी। घर से निकलने के बाद वह रास्ता भटकर सेहरा बाजार में भुंडा रजबहा के समीप पान की गुमटी के पा खड़े थे। तभी गुमटी मालिक अभयराज सिंह और उसके  बेटों प्रमोद और विनोद ने लालजी सिंह पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


चोर के संदेह में लाठी से जमकर पीटा जिससे बुजुर्ग की वहीं जान चली गई। उधर, लालजी की तलाश में भटक रहे परिजनों को सेहरा में गुमटी के पास किसी बुजुर्ग की मौत की खबर मिली तो वे मौके पर पहुंच गए। बेटों मनोज, विनोद और धर्मराज ने शव देखा तो भड़क गए। उन्होंने कौंधियारा पुलिस को सूचना देकर कत्ल का आरोप लगाया। उधर, पीटकर मारने के आरोपी अभयराज ने कहा कि गुमटी में खटपट की आवाज आने पर चोरी के संदेह में हमला किया गया था। इलाके में चोरी की घटनाएं बढ़ने से लोग सहमे हैं। नतीजा यह कि चोरी के डर से लोगों ने रिटायर्ड सिपाही को चोर समझ मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू की। थानाध्यक्ष स्वास्तिक द्विवेदी ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई जरूर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed