फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Killing two nominated , Slori market close

हत्या में दो नामजद, सलोरी बाजार बंद

Thu, 08 Oct 2015 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 08 Oct 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
Killing two nominated , Slori market close
इलाहाबाद। सलोरी में ईश्वर शरण पुलिस चौकी के पास मंगलवार रात पार्षद राजू शुक्ला के ड्राइवर बबलू तिवारी की गोली मारकर हत्या से इलाके में भारी आक्रोश है। इस हत्याकांड के विरोध में बुधवार को सलोरी बाजार बंद रहा। इस वारदात में बड़ी बगिया मुहल्ले के दो सगे भाइयों और दो अज्ञात लोगों पर केस लिखा गया है। आरोपी फरार हैं। बबलू अपने भतीजे की हत्या में गवाह था इसीलिए उसे गोलियों से छलनी कर दिया गया।
विज्ञापन


बबलू तिवारी (45) सलोरी के पास बड़ी बगिया मुहल्ले का रहने वाला था। वह बरसों से पार्षद राजू शुक्ला की गाड़ी चलाता था। मंगलवार रात वह ईश्वर शरण पुलिस चौकी के पास चौराहे पर पान खाने गया था तभी बाइक सवार बदमाश उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर भाग गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भागने से पहले बदमाशों ने करीब जाकर यह भी देखा था कि बबलू की मौत हो गई या नहीं। पोस्टमार्टम में डॉक्टरों को बबलू के शरीर में सात गोलियां मिलीं। दो गोलियां 315 बोर की और पांच गोलियां प्वाइंट 32 पिस्टल की।
विज्ञापन


इस हत्याकांड में बबलू की पत्नी मिथिलेश तिवारी की तहरीर पर कर्नलगंज थाने में बड़ी बगिया मुहल्ले के मोनू पासी, उसके सगे भाई संजय पासी और दो अज्ञात के खिलाफ एफआईआर लिखी गई है। पार्षद राजू शुक्ला ने बताया कि बबलू अपने भतीजे रिंकू तिवारी की हत्या में गवाह था। मंगलवार को उसकी गवाही थी मगर हो नहीं सकी। उसे बुधवार और इससे पहले भी कई बार धमकी दी गई थी कि गवाही मत देना वरना जान से मार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर वह नहीं माना तो कत्ल कर दिया गया। इस घटना के विरोध में बुधवार को सलोरी बाजार बंद रहा। लोगों में भारी गुस्सा रहा। कांग्रेस नेता अभिषेक शुक्ला ने कहा कि पुलिस जल्द से जल्द कातिलों को गिरफ्तार करे वरना लोगों का गुस्सा भारी पड़ सकता है। उधर, पुलिस का कहना था कि घटना के नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed