फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Junk's friend threatens sedition victim

छेड़खानी पीड़िता को आरोपी जेई के दोस्त ने धमकाया

Tue, 29 May 2018 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 29 May 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
Junk's friend threatens sedition victim
girl rape
धूमनगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली छेड़खानी पीड़िता एमए छात्रा को अब फोन कर धमकी दी जा रही है। साथ ही उस पर मामला रफा-दफा करने का दबाव भी बनाया जा रहा है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी जेई के दोस्त ने उसे फोन कर धमकाया। उसने पहले सीओ और फिर एसएसपी से शिकायत की। अफसरों ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


पीड़ित छात्रा का आरोप है कि चौफटका में तैनात बिजली विभाग का जेई अरविंद कुशवाहा पिछले दिनों चेकिंग के दौरान उसके घर पहुंचा था। इस दौरान बिजली बिल कम कराने के नाम पर उसने मोबाइल नंबर ले लिया। आरोप है कि इसके बाद वह अश्लील मैसेज भेजने के साथ ही फोन कर परेशान करने लगा। अश्लील बातें भी करने लगा। पीड़िता ने विरोध किया तो पूरे परिवार को फंसाने की धमकी दी। पीड़िता ने कॉल रिकॉर्डिंग देकर पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद 13 मई की देर रात आरोपी जेई के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी जेई अब उस पर समझौता करने का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन


उसने छात्रा के नंबर पर अपने दोस्त से फोन कराया। बकौल पीड़िता, खुद को जैनुद्दीन बताने वाले कॉलर ने उससे धमकी भरे लहजे में पूछा कि वह मामले में आगे क्या करना चाहती है। दहशत में आई छात्रा ने फोन काट दिया। सोमवार को उसने सीओ सिविल लाइंस श्रीश्चंद्र और फिर एसएसपी नितिन तिवारी से मामले की शिकायत की। साथ ही उन्हें कॉल रिकॉर्डिंग भी सौंपी। जिस पर अफसरों की ओर से जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। धूमनगंज पुलिस की मानें तो छात्रा के पास जिस नंबर से कॉल किया गया, वह बिजली विभाग का सीयूजी नंबर है। जांच पड़ताल की जा रही है। साथ ही बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से बात कर पता लगाया जाएगा कि उपरोक्त मोबाइल नंबर किस कर्मचारी के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed