फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Jewelry store theft of millions from the day before Dhanteras

धनतेरस के एक दिन पूर्व सराफा दुकान से लाखों की चोरी

Thu, 27 Oct 2016 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 27 Oct 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
Jewelry store theft of millions from the day before Dhanteras
thief
मुट्ठीगंज इलाके में मंगलवार रात चोरों ने सराफा दुकान में पीछे के हिस्से का शटर तोड़कर अंदर घुसे और लाखों की ज्वेलरी उठा ले गए। बुधवार सुबह आभूषण की दुकान में चोरी की खबर से खलबली मच गई। सूचना पर मुट्ठीगंज पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस केस दर्ज कर आधा दर्जन संदिग्धों को उठाकर पूछताछ कर रही है। धनतेरस से ठीक एक दिन पहले हुई घटना से कारोबारी को काफी नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन


अतरसुइया के रहने वाले राजेश अग्रवाल की बलुआघाट में तेजस्वी ज्वेलर्स के नाम से सराफा दुकान है।  मंगलवार रात राजेश दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह चोरी की खबर पाकर वह दुकान पर पहुंचे। दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। तिजोरी टूटी पड़ी थी। खबर पाकर पुलिस पहुंची। एसओ मुट्ठीगंज संदीप तिवारी के मुताबिक ज्वेलरी की दुकान में आगे-पीछे दोनों तरफ शटर लगा हुआ है। दुकान के ठीक पीछे नाला है। चोर नाले की तरफ से पीछे का शटर तोड़कर दुकान के अंदर घुसे और चोरी कर आराम से निकल गए।
विज्ञापन


किसी को भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा लेकिन चोरों के बारे में कोई क्लू नहीं मिला। चोर कितने की ज्वेलरी ले गए है। यह कारोबारी ने नहीं बताया है। अनुमान है कि दस से 15 लाख की ज्वेलरी चोरों के हाथ लगी है। जिस ढंग से वारदात को अंजाम दिया गया उससे आशंका है कि दुकान चोरों के निशाने पर काफी दिनों से थी। धनतेरस के ठीक एक दिन पहले का चोरी की साजिश रची गई ताकि भारी मात्रा में ज्वेलरी हाथ लगे। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश है। उनका आरोप है कि पुलिस इलाके में गश्त नहीं करती है। जिसके चलते आए दिन चोरी की वारदात हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed