फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Jailed for criminals arrested

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की बदली गई जेल

Thu, 07 Jun 2018 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 07 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
Jailed for criminals arrested
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
एक दिन पहले हॉस्टल वॉशआउट के मुद्दे को लेकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हुए बवाल के मामले में गिरफ्तार आरोपियों की जेल बदल दी गई है। अफसरों के मुताबिक, कानून व्यवस्था में किसी तरह का व्यवधान न हो, इसके लिए उन्हें गैरजनपद की जेलों में स्थानांतरित कर दिया गया है। इनमें इविवि छात्रसंघ अध्यक्ष, महामंत्री और उपाध्यक्ष भी शामिल हैं।
विज्ञापन


पांच जून को वॉशआउट के मुद्दे को लेकर इविवि परिसर और फिर आसपास के इलाकों में छात्रों ने जमकर बवाल किया था। पुलिस की दो गाड़ियों समेत तीन वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था। इसके साथ दो दर्जन भर से अधिक वाहनों में तोड़फोड़ की गई थी। पुलिस का कहना था कि उपद्रवी छात्रों ने पथराव और बमबाजी भी की, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। उधर छात्रों का आरोप था कि पुलिस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बर्बरतापूर्वक कार्रवाई की। उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बवाल के बाद पहुंची फोर्स ने इविवि छात्रसंघ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत पांच लोगों को हिरासत में ले लिया था। देर शाम उपरोक्त तीनों समेत कुल 10 लोगों को नामजद करते हुए 400 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कुछ देर बाद पुलिस ने मामले में नामजद महामंत्री को भी हिरासत में ले लिया। साथ ही पांच अज्ञात आरोपियों को भी चिह्नित कर लिया और देर रात छह नामजद व पांच चिह्नित आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


बुधवार को गिरफ्तार किए गए सभी 11 आरोपियों की जेल बदली कर दी गई। अफसरों का कहना है कि कानून व्यवस्था में किसी तरह का खलल न पड़े, इसलिए ही जेल स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया। इनमें छात्रसंघ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महामंत्री भी शामिल हैं। सूत्रों की मानें तो इन्हें प्रतापगढ़, मिर्जापुर, कौशाम्बी, जौनपुर और चित्रकूट जनपद की जेलों में शिफ्ट किया गया है। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि कानून व्यवस्था में कोई व्यवधान न हो, इसके लिए गिरफ्तार आरोपियों की जेल बदली के संबंध में संस्तुति की गई। जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद इन्हें गैरजनपद की जेलों में स्थानांतरित कर दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर 400 अज्ञात आरोपियोें में से 12 अन्य को भी चिह्नित कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो, सीसीटीवी फुटेज आदि से इन आरोपियों की पहचान की गई। इनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही यह पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि 12 और उपद्रवियों की पहचान हुई है। उनकी तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं।

कौन कहां भेजा गया
अवनीश यादव- चित्रकूट
चंद्रशेखर चौधरी-चित्रकूट
निर्भय द्विवेदी- कौशाम्बी
(उपरोक्त तीनों क्रमश: इविवि छात्रसंघ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महामंत्री हैं)
आशीष यादव- प्रतापगढ़
अजय सिंह-- प्रतापगढ़
कौशलेश सिंह- मिर्जापुर
अनुराग गुप्ता- मिर्जापुर
संकेत मिश्रा- जौनपुर
उदयप्रकाश यादव- जौनपुर
अभिषेक यादव- जौनपुर
अविनाश विद्यार्थी- चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed