{"_id":"585d7f074f1c1b774fe3c757","slug":"insurance-sales-manager-cyber-lime-imposed-shatiron","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंश्योरेंस कंपनी के सेल्स मैनेजर को साइबर शातिरों ने लगाया चूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंश्योरेंस कंपनी के सेल्स मैनेजर को साइबर शातिरों ने लगाया चूना
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 24 Dec 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
साइबर क्राइम
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस में पीएनबी मेटलाइफ इश्योरेंस के सेल्स मैनेजर संतोष कुमार उपाध्याय साइबर शातिरों क ा शिकार हो गए। ठगों ने उनके खाते से 25 हजार रुपये उड़ा दिए। मोबाइल पर मैसेज आया तो उनका माथा ठनका। वह परेशान हैं कि आखिर शातिरों को उनका एटीएम नंबर, पासवर्ड और अन्य जानकारी कैसे चुराई, जो खाते से ऑनलाइन हवाई टिकट बुक करा लिया।
धूमनगंज में नींवा के रहने वाले संतोष बैंक से रकम निकलने की जानकारी पर सिविल लाइंस थाने पहुंचे। आरोप है कि सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ने यह कहते हुए तहरीर लेने से इंकार कर दिया कि इतनी फुर्सत कहां जो ऐसे मामलों की जांच की जाए। पुलिस को लूट, डकैती, हत्या और रेप के मामलों से फुर्सत मिलेगी, तब मुकदमा लिखा जाएगा। परेशान संतोष शुक्रवार दोपहर एसएसपी शलभ माथुर से मिले और घटना की जानकारी दी। एसएसपी ने मुकदमा लिखकर आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।
संतोष ने जब बैंक से जानकारी मिलने के बाद साइबर शातिरों के बारे में छानबीन की तो पता चला कि नई दिल्ली में कंडली निवासी सुमित राय ने ऑनलाइन टिकट बुक कराया है। टिकट श्यामकांत भट्टाचार्य, रजीब खान और रवींद्र कुमार के नाम से स्पाइस जेट के लिए बुक हुआ है, जो कि चेन्नई से कोलकाता और कोलकाता से अगरतला का है। शिवकुटी की रहने वाली शीला कुशवाहा के खाते से भी साइबर शातिरों ने 15 हजार रुपये उड़ा दिए हैं। शिकायत पर शिवकुटी पुलिस जांच कर रही है।