{"_id":"5747505e4f1c1bd53c69169f","slug":"infidelity-was-killed-on-mock-virility-sonam","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेवफाई और पौरूष का मजाक उड़ाने पर मारी गई थी सोनम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेवफाई और पौरूष का मजाक उड़ाने पर मारी गई थी सोनम
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 27 May 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
मर्डर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरकौनी में किराए के मकान में सोनम के कत्ल का पुलिस ने पर्दाफाश करने का दावा करते हुए उसके आशिक साधु शुक्ला को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि साधु ने सोनम को बेवफाई तथा पौरूष का मजाक उड़ाने पर मौत के घाट उतारा। दरअसल, उसी दिन गुजरात से सोनम का दूसरा आशिक उससे मिलने के लिए आया था हालांकि वह घर नही जानता था इसलिए मिलने नहीं पहुंच सका। मगर इसी गुस्से में साधु ने सोनम की हत्या कर दी।
एसपी यमुनापार अशोक कुमार ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि सोनम का कत्ल उसके आशिक बरगढ़ चित्रकूट निवासी साधु शुक्ला ने किया था। किस्सा कुछ यूं है। चार साल पहले अम्बेडर नगर की सोनम से दूसरा ब्याह रचाने वाला करछना में भगेसर पनासा गांव का शिवाकांत पांडे उसे अपने साथ गुजरात में वापी ले गया था जहां वह ट्रक चलाता है। वहां पति की गैरमौजूदगी में सोनम पड़ोस में रहने वाले बैंक कर्मचारी प्रदीप मौर्या से मिलने-जुलने लगी। पता चला तो कुछ महीने पहले शिवाकांत उसे और ढाई साल के बेटे आयुष को लेकर इलाहाबाद आया और नैनी के गंगोत्री नगर में एक महिला के घर में किराए पर रहने लगा।
यह महिला साधु शुक्ला की सगी बहन है। शिवाकांत पत्नी सोनम को यहीं छोड़कर गुजरात गया तो सोनम और मकान मालकिन के भाई साधु शुक्ला के बीच अवैध रिश्ता बन गया। करीब दो माह पहले साधु शुक्ला ने ही सोनम को खरकौनी गांव में रतनलाल कनौजिया के मकान में किराए पर ठहरा दिया। वह अक्सर सोनम के पास ही ठहरता। गुजरात में सोनम के पति को भनक भी नहीं लगी कि वह दूसरे मकान में रहने लगी है। साधु ही उसका पूरा खर्च उठाता। मगर सोनम ने गुजरात में अपने दूसरे आशिक प्रदीप से भी संपर्क बनाए रखा।
विज्ञापन
प्रदीप भी अम्बेडकर नगर का रहने वाला है। वह घटना से एक रोज पहले गुजरात से अपने गांव को रवाना हुआ तो सोनम से भी मिलने की सोची। वह साधु से भी पहले बात कर चुका था। घटना वाले दिन 21 मई को ट्रेन से नैनी में छिवकी पहुंचकर उसने साधु को फोनकर सोनम के घर का पता पूछा। बोला कि वह रात में सोनम के साथ ठहरेगा। यह सुनकर साधु बौखला गया। उसने घर जाकर सोनम के साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की लेकिन कुछ समय पहले ही ऑपरेशन होने से नाकाम रहा। सोनम ने उसका मजाक उड़ाया तो वह और भी बौखला गया। उसने सोनम का सिर कई बार दीवार से टकराया।
सके प्राइवेट पार्ट्स पर भी प्रहार किए। वह बेसुध होकर गिरी तो साधु अपनी बहन के यहां चला गया। सुबह सोनम के कत्ल की खबर फैली तो वह इलाहाबाद से भाग निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो उसने गुनाह कुबूल कर लिया। नैनी कोतवाल रामसूरत सोनकर ने बताया कि इस मामले में हिरासत में लिए गए प्रदीप मौर्या, रतन प्रजापति और सोनम के मकान मालिक के पुत्र को गवाह बनाकर पेश किया जाएगा।
एसपी यमुनापार अशोक कुमार ने बताया कि सोनम और शिवाकांत दोनों का यह दूसरा ब्याह था। सोनम की शादी अम्बेडकर नगर में हुई थी मगर पति से उसकी बनी नहीं। चार साल पहले मोबाइल पर गलती से मिस्ड कॉल के बाद सोनम और शिवाकांत के बीच बात शुरू हुई और फिर दोनों ने ब्याह कर लिया। दोनों के परिजन इस शादी से नाराज थे इसलिए उनसे मतलब भी नहीं रखा। मिस्ड कॉल से दोस्ती प्यार और ब्याह के बाद अब सोनम के कत्ल में कहीं न कहीं सोनम की ही कमी उजागर हुई है।