{"_id":"56fad9b44f1c1b4555f00304","slug":"indoors-woman-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के भीतर महिला को गोली से उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के भीतर महिला को गोली से उड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 30 Mar 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनापार के कौंधियारा इलाके में मंगलवार भोर में घर के भीतर सुषमा (32) का कत्ल कर दिया गया। गोली मारने के बाद उसके सिर पर रॉड से वार किया गया था। उसके पति ने कुछ साल पहले आत्महत्या कर ली थी। घर के भीतर हत्या में सास-ससुर समेत पांच लोगों पर आरोप लगाया गया। सास पुलिस हिरासत में है जबकि ससुर समेत बाकी लोग बहू के नौ साल के बच्चे समेत घर से भागे हुए हैं।
कौंिधियारा में कुकुढ़ी गांव निवासी चंद्रमा शुक्ला का ब्याह तेरह साल पहले रीवा में अतरौला इलाके के मुरैना गांव की सुषमा के साथ हुआ था। सुषमा ने बेटे आदर्श को जन्म दिया जो अब नौ साल का है। करीब छह साल पहले चंद्रमा ने घरेलू कलह के चलते परेशान होकर फांसी लगा ली थी। तब से सुषमा बेटे आदर्श के साथ गुजारा कर रही थी। ससुराल में ससुर प्राथनाथ शुक्ला, सास नौलखा देवी, जेठ भानू शुक्ला, जेठानी मीरा देवी और उनका पुत्र कुलदीप है। जेठ भानू मुंबई में नौकरी करता है। ससुरालियों से सुषमा की अक्सर झड़प होती थी। कई बार झगड़ा थाने भी पहुंचा।
मंगलवार भोर में उसका कत्ल हो गया। सुषमा शौच के बाद घर लौटकर आंगन में थी तभी उसकी पीठ पर तमंचा से फायर किया गया। फिर सिर पर लोहे की राड मारकर उसकी हत्या कर दी गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे। फिर कौंधियारा थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस को मकान के आंगन में सुषमा की लाश के पास केवल सास नौलखा देवी मिली। बाकी ससुराली सुषमा के बेटे आदर्श समेत नदारद थे। कुछ देर में खबर पाकर रीवा से सुषमा के पिता रामनरेश द्विवेदी समेत तमाम लोग आ गए। उन्होेंने आरोप लगाया कि ससुरालियों ने ही सुषमा का कत्ल किया है। वे उसे अक्सर पीटते और प्रताड़ित करते थे। पिता ने तहरीर में ससुराल के पांच लोगों का नाम दिया। सास हिरासत में है जबकि बाकी लोग पकड़ में नहीं आए हैं। उधर, पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है कि सुषमा की हत्या में ससुराली शामिल हैं या किसी बाहरी शख्स ने यह वारदात अंजाम दी।