फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In the one and a half months, the villagers blew 50 lakh rupees

डेढ़ महीने में ही 50 लाख रुपये उड़ा दिए शातिरों ने

Thu, 23 Nov 2017 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 23 Nov 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
In the one and a half months, the villagers blew 50 lakh rupees
fraud
चेक क्लोन कर दूसरे के खातों से पैसे ट्रांसफर करने वाले गिरोह की तमाम कारगुजारियां उजागर हो रही हैं। दो दिन की जांच में ही पुलिस ने दिल्ली में इस गिरोह के 11 और मामले उजागर किए हैं। अब तक की जांच में साफ हुआ है कि इस गिरोह ने पिछले डेढ़ माह में ही 50 लाख से ज्यादा रकम खातों से उड़ा दी है।
विज्ञापन


दिल्ली में एक मुकदमा दर्ज होने के बाद छानबीन में पहले आकाश और आदर्श दुबे को पकड़ा गया। फिर दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर एसटीएफ ने इलाहाबाद के सोरांव और मऊआइमा से शोएब उर्फ कोसेन, संजय यादव तथा बृजेश को गिरफ्तार किया तो चेक क्लोन कर लोगों के खातों से पैसे ट्रांसफर करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ। इनके कब्जे से बड़ी संख्या में क्लोन चेक, चेकबुक, एटीएम कार्ड, सिमकार्ड आदि मिले। एसटीएफ के एएसपी अरविंद चतुर्वेदी ने अमर उजाला को बताया कि इस गिरोह ने पिछले करीब आठ साल के दौरान करोड़ों रुपये का वारा-न्यारा किया है।
विज्ञापन


इनके खेल को ऐसे समझा जा सकता है कि चेक क्लोनिंग के जरिए इस गिरोह ने महज अक्तूबर और नवंबर के डेढ़ महीने में ही 50 लाख रुपये से ज्यादा ऐंठ लिए। इलाहाबाद के गंगापार इलाकों के दर्जनों लोगों को चूना लगाने के अलावा दिल्ली और हरियाणा में भी इस गिरोह ने ऐसी कारगुजारियां की हैं। गिरोह का आकाश दुबे फर्जी दस्तखत करने और दूसरे चेक की स्कैन कॉपी व्हाट्स एप पर मिलने पर असली जैसा नकली चेक तैयार करने में माहिर है। गिरफ्तारी के बाद दो दिन में ही दिल्ली पुलिस ने इस गिरोह के 11 और कारनामों का पता लगाया गया है। एसटीएफ के एएसपी के मुताबिक, गिरोह के लोगों ने बैकों में क्लोन चेक लगाकर अपने तमाम परिचितों और रिश्तेदारों के खातों में रकम ट्रांसफर की। बृजेश ने अपने खाते में रकम मंगाने के बाद कई दूसरे खातों में पैसे ट्रांसफर किए। इन पैसों से इन लोगों ने आलीशान मकान बनाए और गाड़ियां खरीदीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ के एएसपी के मुताबिक, चेक क्लोनिंग के अलावा शोएब ने इलाहाबाद में दूसरे ढंग से भी कई फ्राड कर लोगों को लाखों रुपये की चपत लगाई। इंटरनेट के जरिए की गई धोखाधड़ी के  कुछ मामले जानकारी में आए हैं। जल्द ही इसका खुलासा होने पर बड़ी संख्या में पीड़ितों के सामने आने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed