{"_id":"58b72bd54f1c1b0574831a26","slug":"if-marriage-is-not-threatened-to-burn-the-face-with-acid","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्याह नहीं किया तो तेजाब से चेहरा जलाने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्याह नहीं किया तो तेजाब से चेहरा जलाने की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 02 Mar 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अटाला इलाके में निकहत को छत से फेंककर मार डालने से पहले उसे धमकी दी गई थी कि शादी नहीं करने पर उसका चेहरा तेजाब से जला दिया ताकि कोई और उसके साथ ब्याह नहीं कर सके। यही नहीं उसे गुंडों से उठवाकर इज्जत खराब कर दी जाएगी। धमकी के आगे नहीं झुकने की वजह से निकहत को जान गंवानी पड़ी। परिजनों का कहना है कि वह बिगडै़ल लड़के से निकाह कर जिंदगी नहीं तबाह करना चाहती थी मगर इसके लिए उसकी हत्या कर दी गई।
निकहत की पिता लड्डू का कहना है कि मंगलवार रात और बुधवार सुबह जब स्क्रैप कारोबारी मुन्ना की पत्नी जौहरा बेटे आदिल के साथ उनके घर आई तो वह बाहर थे। घर में मौजूद रहीं मां शबनम और बड़ी बहन नुसरत ने बताया कि जौहरा ने निकहत को धमकाया कि अपनी सुंदरता पर ज्यादा गुमान नहीं करो। अगर मेरे बेटे से निकाह नहीं करोगी तो किसी और से भी शादी नहीं होने दी जाएगी। जौहरा ने धमकी दी कि तुम्हारा चेहरा तेजाब डालकर बर्बाद कर दिया जाएगा। इसलिए चुपचाप मेरे बेटे आदिल से ब्याह कर लो। मां का आरोप है कि तब भी निकहत नहीं राजी हुई तो उसे गुंडों से उठवा ले जाने की धमकी दे डाली और कहा कि शादी नहीं करनी तो पांच लाख रुपये का इतंजाम कर लो। ऐसे पीछा नहीं छूटने वाला। धमकियों के बीच निकहत छत पर गई तो जौहरा ने उसे उठाकर रेलिंग से बाहर फेंक दिया।
-निकहत तीसरे मंजिल की छत से गली में गिरी तो मुहल्ले में खलबली मच गई। पता चला तो लड़कियां और महिलाएं चीखते हुए बाहर निकलीं। गली में निकहत को खून से लथपथ देख एक महिला बेसुध होकर गिर गई। समाजसेवी दिलशाद मंसूरी भी पहुंच गए। उनकी मदद से मुहल्ले वाले किसी तरह निकहत को कॉल्विन ले गई। साथ में कई महिलाएं भी गईं लेकिन वहां भी एक रिश्तेदार बेसुध हुई तो महिलाओं को वापस भेज दिया गया। फिर निकहत को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया जहां करीब तीन बजे उसकी सांस थम गई। दिलशाद ने खुल्दाबाद पुलिस को सूचना दी और परिजनों को भरोसा दिया कि दोषियों पर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस को फौरी जांच में पता चला है कि स्क्रैप कारोबारी के पुत्र आदिल और फल विक्रेता की बेटी निकहत में करीब दो साल पहले दोस्ती हो गई थी। वे फोन पर भी बातचीत करते थे। खुल्दाबाद थाना प्रभारी तुषार दत्त त्यागी के अनुसार छानबीन में यह भी जानकारी मिली कि वे दोनों ही शादी करने को बेकरार थे। मगर सात महीने पहले आदिल पतंग उड़ाते समय छत से गिर गया जिससे उसके पैर टूट गए। शरीर में कई और चोट पहुंची। तब से वह चलने-फिरने के काबिल नहीं रह गया था। ऐसे में यह आरोप सही नहीं लग रहा कि वह भी मां के साथ निकहत के घर गया था। इस बात की पुष्टि भी नहीं हो सकी है। यह भी लोगों से बातचीत में मालूम हुआ कि आदिल का पैर टूटन के बाद ही उन दोनों के रिश्ते में खटास आती गई।
निकहत के पिता ने तहरीर में भी लिखा है कि आदिल से उनकी बेटी निकहत का पहले अफेयर था। लिखा है कि उसकी मां जौहर घर आई शादी का दबाव दिया फिर धमकाते हुए छत से धक्का दे दिया। हालांकि धक्का देने की बात भी गले नहीं उतरती क्योंकि छत पर ऊंची और पक्की मुंडेर है। अकेली महिला निकहत को उठाकर फेंक सकती है यह भी गले नहीं उतरने वाली बात है। फिलहाल जांच हो रही है। आदिल के घर दबिश दी तो केवल उसकी दादी और कुछ महिलाएं मिलीं। वह माता-पिता समेत घर से गायब है। इंस्पेक्टर के मुताबिक इस घटना में यह भी जांच का बिंदू है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि निकहत ने गुस्से में आकर खुद ही रेलिंग पर चढ़कर छलांग लगा दी हो क्योंकि इसकी भी संभावना जांच में दिखी है।