फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hotel owner shot dead, severe in Rambagh

रामबाग में होटल मालिक को गोली मारी, गंभीर

Sat, 22 Jul 2017 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 22 Jul 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
Hotel owner shot dead, severe in Rambagh
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
शहर के भीड़ वाले इलाके रामबाग में शुक्रवार दोपहर बदमाशों ने साक्षी होटल के मालिक पंकज जायसवाल को गोली मार दी। एक शूटर ने होटल के रिशेप्शन पर जाकर पहले नाम पूछा, फिर पंकज पर गोली दागी। उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया। सीने के पास गोली धंसने से पंकज की हालत गंभीर बनी है। देर रात तक शूटरों का सुराग नहीं मिल सका था। होटल पर हक के लिए परिवार में गहरा विवाद है। मां ने अपनी बेटियों पर गोली मरवाने का आरोप लगाया है।  
विज्ञापन


साक्षी होटल रामबाग चौराहे के पास है। पहले उसका नाम ब्लू डायमंड था। कुछ साल पहले होटल मालिक रामबाबू जायसवाल के निधन के बाद पत्नी अंजूलता और बेटे पंकज ने उसका नाम साक्षी रख दिया था। मां-बेटा ही होटल का संचालन करते हैं। होटल पर हक के लिए मां-बेटे का दो बेटियों से विवाद है। अविवाहित बेटी अंकिता होटल के ही एक हिस्से में अलग रहती है। वह होटल पर मालिकाना हक के लिए कई बार दावा पेश कर चुकी है। झगड़े में कई मुकदमे भी दर्ज हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर बाद करीब चार बजे होटल संचालक पंकज जायसवाल (40) रिसेप्शन में कर्मचारियों के साथ मौजूद थे। तभी एक व्यक्ति वहां आया। उसने पूछा कि पंकज कौन हैं? उनसे मिलना है। पंकज ने कहा-मैं हूं पंकज, बोलो क्या काम है? बस इतने में उस अजनबी ने तमंचा तानकर फायर कर दिया। पंकज के सीने के पास गोली धंसी। वह घायल होकर गिरे तो शूटर बाहर निकल गया। चीख-पुकार मची तो होटल और बाहर खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी घायल पंकज को उठाकर एसआरएन अस्पताल ले गए। खबर पाकर कीडगंज और कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। कोतवाली इंस्पेक्टर अनुपम शर्मा के मुताबिक, गोली मारने वाले शूटर की अभी पहचान नहीं हो सकी है। अनुमान है कि बाहर उसके साथी बाइक पर मौजूद रहे होंगे। गोली मारकर बाहर निकलने के बाद वह बाइक पर भागा होगा। इंस्पेक्टर के अनुसार, होटल में मालिकाना हक का विवाद चल रहा है। मां अंजूलता ने आरोप लगाया कि दोनों बेटियों ने ही भाई पंकज के कत्ल की सुपारी दी होगी।

परिवार के बीच साक्षी होटल पर मालिकाना हक का विवाद खूनी रुख अख्तियार कर चुका है। मां अंजूलता और बेटा पंकज साथ हैं तो दूसरी तरफ दोनों बेटियां हैं। बड़ी बेटी लखनऊ में है जबकि छोटी और अविवाहित अंकिता होटल के ही एक हिस्से में रहती है। उनके बीच पिछले दो साल में कई बार हिंसक झगड़े हो चुके हैं। मारपीट में अंकिता घायल भी हो चुकी है। दोनों तरफ से कोतवाली में एक-दूसरे के खिलाफ कई केस दर्ज कराए गए हैं।


अंकिता ने पिछले साल मालिकाना हक पर प्रेस कांफ्रेंस भी की थी। पिछले महीने भी क्रास एफआईआर लिखी गई थी। पंकज के समर्थक होटल कर्मियों के अनुसार दो दिन पहले भी अंकिता के साथ कुछ लोगों ने आकर रिसेप्शन में तोड़फोड़ की थी। सीसीटीवी कैमरे, कंप्यूटर तथा फर्नीचर तोड़ डाला था। हालांकि इस घटना में रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई गई थी। सीसीटीवी कैमरे तोड़ने के पीछे कहीं पंकज पर हमले की साजिश तो नहीं थी ताकि शूटर कैमरे की रिकार्डिंग में नहीं आ सके। पुलिस इस एंगल पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed