{"_id":"576ee2ea4f1c1bb40cb4986f","slug":"high-court-judge-s-personal-secretary-smash","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट के जज की निजी सचिव से छिनैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईकोर्ट के जज की निजी सचिव से छिनैती
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 26 Jun 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट गेट नंबर चार और पांच के बीच शनिवार रात बाइक सवार बदमाश हाईकोर्ट के जज की निजी सचिव का पर्स छीनकर भाग निकले। वह ई रिक्शा पर परिवार के लोगों के साथ सिविल लाइंस से खरीदारी कर चौफटका स्थित हाईकोर्ट कॉलोनी जा रही थीं। सूचना पर आसपास के थानों की पुलिस ने बदमाशों की घेरेबंदी के लिए चेकिंग शुरू की लेकिन तमाम प्रयास के बाद भी बदमाश पकड़ में नहीं आए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
चौफटका हाईकोर्ट कॉलोनी में रहनी वाली तृप्ति सिन्हा हाईकोर्ट में एक जज की निजी सचिव हैं। वह शनिवार रात मां राधा सिन्हा के साथ खरीदारी करने सिविल लाइंस आई थीं। खरीदारी के बाद रात लगभग पौने दस बजे तृ्प्ति मां के साथ ई रिक्शा से घर लौट रही थीं। हाईकोर्ट गेट नंबर चार और पांच के बीच एक बाइक पर दो बदमाश आए और ई रिक्शा पर किनारे बैठीं तृप्ति सिन्हा का पर्स छीनकर धूमनगंज की ओर भाग निकले।
छिनैती की सूचना पाकर सीओ आलोक मिश्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सिविल लाइंस के साथ आसपास के थानों की पुलिस ने घेरेबंदी कर बदमाशों की घेरेबंदी की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस रिपोर्ट लिखकर जांच कर रही है। तृप्ति के मुताबिक पर्स में पचास हजार रुपये, दो मोबाइल, हाईकोर्ट का आईकार्ड, एटीएम कार्ड समेत कई जरूरी कागजात थे।