फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ground nephew shot in fights

जमीन के झगड़े में भतीजे को मारी गोली

Mon, 25 Jul 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 25 Jul 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Ground nephew shot in fights
crime - फोटो : demo pic
सैदाबाद के पास दुमदुमा गांव में रविवार सुबह दो भाइयों के बीच जमीन के झगड़े में खून-खराबा हो गया। खेत की जबरन जोताई का विरोध करने पर एक भाई ने घर से लाइसेंसी बंदूक लाकर अपने भतीजे को गोली मार दी। छर्रे धंसने से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हत्या की कोशिश की एफआईआर लिखकर पुलिस ने छापेमारी की लेकिन आरोपी व्यक्ति रात तक पकड़ में नहीं आ सका था।  
विज्ञापन


दुमदुमा गांव में रहने वाले सगे भाइयों शिवसूरज यादव और लालबहादुर यादव के बीच जमीन का विवाद बना है। बंटवारा होने के बाद भी उनके बीच अक्सर झड़प होती रहती है। रविवार सुबह लालबहादुर ट्रैक्टर से खेत की जोताई करने गया तो भतीजे पवन ने आकर विरोध किया और कहा कि यह उसके हिस्से का खेत है। उनके बीच तीखी झड़प हुई। वहां से दोनों अपने घर चले गए। कुछ देर बाद लालबहादुर घर से लाइसेंसी बंदूक लेकर निकला और भतीजे पवन पर फायर कर दिया।

विज्ञापन

 

पवन के हाथों और जांघ पर छर्रे धंसे। वह घायल होकर गिरा और चीखने लगा। भीड़ जुटी तो लालबहादुर बंदूक लेकर फरार हो गया। घायल पवन को हंडिया थाना ले जया गया। पुलिस ने उसे इलाज की खातिर सीएचसी में भर्ती कराया जहां से उसे शहर में सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कत्ल की कोशिश का मुकदमा लिखकर आरोेपी लालबहादुर की तलाश में छापेमारी की पर वह मिला नहीं।  घायल पवन मुंबई में नौकरी करता है। कुछ दिन पहले ही वह घर आया था। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed