फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Grandson of influential raised to ransom

रसूखवाले के पोते को फिरौती के लिए उठाया

Fri, 17 Jun 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 17 Jun 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
Grandson of influential raised to ransom
सीआईडी ने तेजेंद्र और चंद्र को नार्को के लिए बुलाया तो दोनों ने जांच से ऐन पहले मना कर दिया।
बिहार की तर्ज पर नैनी में भी फिरौती के लिए एक रसूखवाले के पोते को अगवा किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।  मामले को पूरी तरह दबा कर रखने की कोशिश की जा रही है। वहीं अगवा पोते के गुरुवार सुबह सुरक्षित घर वापस आने से परिवार में खुशियां मनाई जा रही हैं। हालांकि परिवार ने भी इस मामले को ज्यादा तूल देने से मना किया है।
विज्ञापन


स्थानीय पुराफतेह मोेहम्मद मोहल्ले के एक रसूखवाले के चौदह वर्षीय पोता बुधवार दोपहर अचानक लापता हो गया। जिससे पूरा परिवार उसकी खोजबीन में जुट गया। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। बाद में नैनी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इसबीच बुधवार देर शाम परिजन के पास मानिकपुर रेलवे पुलिस का फोन आया और तब पता चला कि पोता सुरक्षित है। इसके बाद परिजन उसे लेने मानिकपुर रात में ही रवाना हो गए। फिर उसे सुरक्षित लेकर गुरुवार सुबह घर लौटे। जिसे पाकर घर की महिलाएं खुशी से चहक उठीं। उनके चेहरे पर खुशियां दिखने लगीं।
विज्ञापन


पोते ने बताया कि उसको बुधवार दोपहर जेल रोड पुलिस चौकी के पास एक वैन में सवार तीन लोगों ने कुछ सुंघा कर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसे वैन में लाद कर चल दिए थे। शंकरगढ़ शिवराजपुर पहुंच कर लड़के को वैन में ही एक बोरे में डाल दिया गया। लेकिन उसकी बेहोशी टूट चुकी थी। उस वक्त उसने देखा कि जिन तीन अंजान लोगों ने उसे उठाया था उनकी जगह तीन नए व्यक्ति वैन लेकर लेकर मानिकपुर तक गए। मानिकपुर के पास फिर तीन नए लोग वैन लेकर स्टेशन से पहले किसी स्थान पर रुक गए। इसके बाद तीनों ने बोरे से निकाल कर लड़के को होश में लाया। फिर उसे होश में लाने के बाद पैदल ही रेललाइन के किनारे किनारे चलते हुए मानिकपुर स्टेशन की तरफ बढ़ने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान लड़के की बांह पकड़ कर चल रहा एक व्यक्ति रेललाइन में पैर फंसने से गिर पड़ा जिससे लड़के को मौका मिल गया और वह भागकर स्टेशन पर खड़े कुछ सिपाहियों के पास पहुंच गया। लड़के को सिपाहियों के पास देख उसका पीछा कर रहे तीनों लोग फरार हो गए। जिसके बाद लड़के ने आपबीती सिपाहियों को बताई। उसने परिजन का मोबाइल नंबर दिया जिससे सिपाहियों ने लड़के की बात परिजन से कराई। लड़के की बहादुरी से उसको अगवा करने की कोशिश नाकाम हो गई। जानकारी मिलने पर जब नैनी प्रतिनिधि लड़के के पिता और दादा से मिलने गया तो उन्होंने नाम और फोटो छापने से मना कर दिया। बहरहाल इस मामले से नैनी पुलिस बौखला गई है और प्रकरण की बेहद गुप्त रूप से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed