फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Furore over the death of the injured student

घायल छात्र की मौत पर हंगामा

Sun, 09 Aug 2015 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 09 Aug 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
Furore over the death of the injured student
इलाहाबाद (ब्यूरो)। कीडगंज की तंबाकू गली में पड़ोसी मकान मालिक की छत से गैस सिलेंडर फेंकने के दौरान घायल इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (एडीसी) के छात्र मनीष जायसवाल की लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। देर रात हुई मौत की खबर से नाराज उसके साथियों ने शनिवार सुबह एडीसी के सामने चक्काजाम कर दिया और जमकर हंगामा किया। कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ अफसर पहुंच गए। पुलिस से छात्रों की तीखी झड़प और धक्कामुक्की भी हुई। किसी तरह पुलिस ने छात्रों को समझाबुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


कीडगंज तंबाकू वाली गली में शुक्रवार रात किराएदार छात्र मनीष जायसवाल, वीरू सिंह, सौरभ सिंह का पड़ोसी मकान मालिक बाबूलाल से तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर झगड़ा हो गया था। झगड़े में बाबूलाल के दो मंजिला मकान से छात्रों पर सिलेंडर फेंक दिया गया था, जिसमें मनीष जायसवाल और वीरू समेत तीन छात्र घायल हो गए। मनीष की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया था, जहां इलाज के दौरान मनीष ने दम तोड़ दिया। मनीष एडीसी में एलएलबी प्रथम वर्ष का छात्र था। छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। मनीष गाजीपुर के गढ़वा मोड़ का रहने वाला था। हादसे की खबर सुनकर उसके कारोबारी पिता रमाशंकर रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। बेटे की मौत से मनीष के मां-बाप का बुरा हाल था।
विज्ञापन


मनीष की मौत की खबर सुनकर एडीसी के विधि संकाय के छात्रों ने सुबह चक्काजाम कर हंगामा शुरू कर दिया। छात्र पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। उनकी मांग थी कि परिजनों को मुआवजा और चौथे आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए। बवाल की आशंका से पहले से ही पुलिस मुस्तैद थी। पुलिस ने राकेश उर्फ बाबूलाल निषाद, जय प्रकाश, शुभम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी राजेश फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed