{"_id":"58407c164f1c1b2616de61ea","slug":"fourteen-lakh-looted-from-fireman","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरमैन से सवा लाख रुपये की लूट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायरमैन से सवा लाख रुपये की लूट
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 02 Dec 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
money
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नलगंज में कंपनी बाग के पास बुधवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाश रिटायर फायरमैन का सवा लाख रुपये से भरा बैग छीनकर भाग निकले। दिनदहाड़े लूट की खबर से खलबली मच गई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग जुट गए। इंडियन प्रेस चौराहे की तरफ भागे बदमाशों का स्थानीय लोगों ने पीछा किया लेकिन सफलता नहीं मिली। कर्नलगंज पुलिस रिपोर्ट लिखकर जांच में जुटी है।
बलिया जिले में हालपुर मण्ठिया बांसडीह निवासी राम नाथ रिटायर फायरमैन हैं। वह सिविल लाइंस में किराए पर रहते हैं। रामनाथ के भाई बीमार हैं। वह कंपनी बाग के पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। रामनाथ ने एसबीआई मुख्य शाखा से 24 हजार रुपये निकाले। निकाली गई रकम भी उसी बैग में रख ली, जिसमें एक लाख रुपये के पुराने नोट रखे थे।
स्कूटर की डिक्की में बैग रखकर हॉस्पिटल के लिए चले। अस्पताल के सामने बाइक खड़ी कर रहे थे, तभी एक बाइक पर दो बदमाश आए। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर रामनाथ के हाथ से बैग छीन लिया। रामनाथ ने बैग बचाने का भरसक प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। बदमाश बैग लूटकर इंडियन प्रेस चौराहे की तरफ भाग निकले। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। सूचना पर कर्नलगंज पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला कि बाइक चला रहे बदमाश ने हेलमेट पहना था। जबकि पीछे बैठे बदमाश ने नीले रंग की जैकेट पहनी थी। पुलिस अस्पताल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। फुटेज से पुलिस को बदमाशों के बारे में कुछ मिला है। जिसके आधार पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी है। इंस्पेक्टर कर्नलगंज मनोज तिवारी ने बताया कि बदमाश चिह्नित हो गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।