{"_id":"5b0db71d4f1c1b9e6e8b53e0","slug":"four-million-looted-from-the-company-s-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरियर कंपनी कार्यालय से साढ़े चार लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोरियर कंपनी कार्यालय से साढ़े चार लाख की लूट
amar ujala/allahabad
Updated Wed, 30 May 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलपुर में सराफ की हत्या कर नगदी, जेवर लूटने की घटना को अभी हफ्ते भर भी नहीं बीते थे कि बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार को शहर में लूट की एक घटना को अंजाम दिया। पन्नालाल रोड पर कोरियर कंपनी के कार्यालय में घुसकर नकाबपोश असलहाधारी बदमाश 4.40 लाख रुपये लूट ले गया। पुलिस को शक है कि कंपनी कर्मचारियों की मिलीभगत से घटना को अंजाम दिया गया। जांच पड़ताल की जा रही है। पन्नालाल रोड पर देलहीवेरी प्राइवेट लिमिटेड कोरियर कंपनी का कार्यालय है। यहां 2013 से कार्यालय चल रहा है। मैनेजर करेली निवासी हसन फारुख ने पुलिस को बताया कि कार्यालय में 20 से ज्यादा कर्मचारी हैं। हालांकि मुख्य रूप से उनके अलावा टीम लीडर छोटा बघाड़ा निवासी हीरालाल व असिस्टेेंट टीम लीडर सोरांव निवासी धीरेंद्र है। मंगलवार को शाम करीब साढ़े आठ बजे कार्यालय में हीरालाल, धीरेंद्र और गार्ड होलागढ़ निवासी पंकज दुबे रुके थे।
हीरालाल का कहना है कि उसे अपने पिता की दवा मंगानी थी। कार्यालय में काम था, ऐसे में उसने धीरेंद्र और पंकज को दवा लेने के लिए भेज दिया। इसके बाद वह कैश काउंटर पर बैठकर काम करने लगा। ठीक 8.49 मिनट पर एक नकाबपोश बदमाश कार्यालय में आया। उसके हाथ में असलहा था। बकौल हीरालाल, बदमाश ने कार्यालय में घुसते ही उस पर असलहा तान दिया और नगदी देने को कहा। डर के चलते उसने कैश काउंटर में रखी सारी नगदी बदमाश को दे दी। इसके बाद बदमाश भाग निकला। साथ ही जाते वक्त उसने शटर भी गिरा दिया। हीरालाल ने पुलिस को बताया कि बदमाश के जाने के बाद उसने बगल में रहने वाले एक व्यक्ति को घटना की जानकारी दी। कुछ देर बाद धीरेंद्र और पंकज भी आ गए। इसके बाद हीरालाल, धीरेंद्र को लेकर थाने पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी पर मौके पर एसएसपी नितिन तिवारी ने भी पहुंचकर जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखी गई है। जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया, उससे साफ है कि इसमें किसी कर्मचारी की मिलीभगत है। जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही खुलासा होगा।
जार्जटाउन पुलिस कोरियर कंपनी कार्यालय में हुई लूट के मामले की जांच में जुटी थी और बदमाशों ने अल्लापुर में एक देशी शराब के ठेके पर लूटपाट कर डाली। बदमाश कैश काउंटर में रखी नगदी और छह पेटी शराब लूट ले गए।
विज्ञापन
बाघंबरी गद्दी रोड पर संदीप जयसवाल का देशी शराब का ठेका है। यहां अल्लापुर निवासी नगीना सिंह मैनेजर हैं। नगीना का आरोप है कि रात 9.30 बजे के करीब पांच-छह युवक दुकान में घुसे। सभी असलहा लिए हुए थे लेकिन उनके चेहरे खुले थे। दुकान में घुसते ही नगीना पर तमंचा तान दिया और दुकान में रखी नगदी मांगी। नगीना का आरोप है कि उन्होंने मना किया तो बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाश कैश काउंटर में रखी नगदी लूट ले गए। जाते-जाते वह दुकान पर रखी छह पेटी शराब भी साथ ले गए। भुक्तभोगी मैनेजर का कहना है कि कैश काउंटर में दिनभर की बिक्री के रुपये थे। भुक्तभोगी ने सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। बताया जा रहा है कि जिन युवकों ने वारदात को अंजाम दिया, उन्होंने दो दिन पहले भी लूट की एक घटना की थी। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने उन्हें चिह्नित भी कर लिया है। उधर भुक्तभोगी का कहना है कि फिलहाल वह मिलान न कर पाने के कारण यह बता पाने की स्थिति में नहीं है कि दुकान से कितनी नगदी लूटी गई। हालांकि माना जा रहा है कि बदमाश एक लाख रुपये अधिक ही ले गए। इंस्पेक्टर जार्जटाउन का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है।