फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   flyaing squad catch mass cheaters

सीसीटीवी से पकड़ी गई सामूहिक नकल

Tue, 27 Mar 2018 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 27 Mar 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाओं में नकलमाफिया का खुला खेल जारी है। सोमवार को उड़ाका दल ने एक कॉलेज में सीसीटीवी कैमरे की मदद से सामूहिक नकल पकड़ी। उड़ाका दल ने सभी कॉपियां और कंप्यूटर की हार्डडिस्क को सीज कर दिया है। कॉपियां और हार्डडिस्क राज्य विवि लाकर रख दी गईं हैं। इस पूरे मामले की अलग से भी जांच कराई जाएगी। उड़ाका दल ने अपनी रिपोर्ट कुलपति को सौंप दी है। इसके अलावा अन्य केंद्रों में तीन परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा गया।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह की पाली (आठ से 11 बजे) में बीए प्रथम वर्ष संस्कृत और बीएससी द्वितीय वर्ष बॉटनी की परीक्षा थी। कुलपति प्रो. राजेंद्र प्रसाद को सूचना मिली कि बारा में मां राजरानी महिला महाविद्यालय, मदनपुर दुबहा में सामूहिक नकल कराई जा रही है। कुलपति ने उड़ाका दल को तत्काल मौके पर रवाना कर दिया। उड़ाका दल के सदस्य डॉ. अखिलेश पांडेय, डॉ. दीप्ति शुक्ला और डॉ. प्रमथेश कुमार पहुंचे तो वहां हड़कंप मच गया। इस दौरान एसडीएम बारा ने भी उड़ाका दल के सहयोग के लिए एक टीम को परीक्षा केंद्र पर भेज दिया। नायब तहसीलदार दीपिका सिंह पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंच गईं। केंद्र में कई कक्ष निरीक्षक बाहरी थे। पुलिस को देखते ही वे भाग निकले। उड़ाका दल ने सीसीटीवी फुटेज देखी, जो चौंकाने वाली थी। उसमें साफ नजर आ रहा था कि कक्ष निरीक्षक खुद विद्यार्थियों की कॉपियां सॉल्व कर रहे थे। साथ ही बोलकर सामूहिक रूप से नकल कराई जा रही थी। सभी कॉपियां एक-दूसरे से पूरी तरह से मेल खा रहीं थीं। प्रथम दृष्टया सामूहिक नकल की पुष्टि होने पर उड़ाका दल ने सभी कॉपियां सीज कर दीं। साथ ही उस कंप्यूटर की हॉर्डडिस्क को भी सीज कर दी, जिसमें सीसीटीवी की फुटेज हैं। सीज की गईं कॉपियां और हार्डडिस्क राज्य विश्वविद्यालय पहुंचा दी गई हैं। उड़ाका दल की रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed