फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Firing on sand mining from JCB, stirred

जेसीबी से बालू खनन पर फायरिंग, हड़कंप

Sun, 01 Apr 2018 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 01 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
Firing on sand mining from JCB, stirred
मिट्टी के खनन की सीएम के ट्विीटर पर शिकायत - फोटो : अमर उजाला
देवरख घाट पर शुक्रवार रात जेसीबी से बालू खनन को लेकर नाविकों और ठेकेदार के बीच विवाद में फायरिंग हो गई। फायरिंग के बाद सब फरार हो गए। पुलिस के आने से पहले घाट पर सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस ने विवाद की बात तो स्वीकारी है, लेकिन फायरिंग की घटना से इनकार किया है। शनिवार रात तक मामला दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन


देवरख घाट पर यमुना से बालू निकासी का काम चल रहा है। नाविकों का आरोप है कि ठेकेदार बालू खनन में पोकलैंड और जेसीबी का इस्तेमाल कर रहा है। इसका विरोध करने पर ठेकेदार द्वारा नाविकों पर दबाव बनाया जाने लगा। नाराज नाविकों ने घाट पर शुक्रवार रात जेसीबी और पोकलैंड को रोक लिया। इससे नाविकों और ठेकेदारों के बीच कहासुनी होने लगी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर एक पक्ष से फायरिंग होने लगी। ठेकेदार की ओर आरोप लगा है कि नाविकों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की, जबकि नाविकों का कहना है कि फायरिंग ठेकेदार पक्ष से की गई। नाविकों का आरोप है कि ठेकेदार पोकलैंड और जेसीबी से खनन करा कर मानक से कई गुना बालू ट्रक पर लाद कर चोरी छिपे निकाल रहा है। नैनी पुलिस का पूरा ध्यान अरैल घाट पर होने से देवरख घाट पर बालू की लूट मची है।
विज्ञापन


वहीं फायरिंग की घटना से पुलिस ने इंकार किया है और बालू खनन को लेकर विवाद की बात स्वीकार रही है। पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में कोई भी पक्ष मुकदमा दर्ज कराने नहीं आया। इसी तरह नैनी स्थित पड़ाने गांव में दो गुटों के बीच मारपीट की घटना के बाद तनातनी थी। इसी बात को लेकर शुक्रवार की आधी रात बाइक सवार युवकों ने जमकर बवाल मचाया। दोनों गुटों के बीच बमबाजी व फायरिंग की गई। इस बाबत पुलिस ने घटना से इंकार किया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed