फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Female soldier pulls the young man arrested addicts

महिला सिपाही से खींचतान में नशेड़ी युवक गिरफ्तार

Mon, 27 Jun 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 27 Jun 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Female soldier pulls the young man arrested addicts
क्राइम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
जंक्शन के सिविल लाइंस साइड में शनिवार रात शराब के नशे में धुत एक युवक ने महिला आरपीएफ सिपाही से खासी बदसलूकी कर दी। उसे गालियां दी, बिल्ला नोच लिया और हाथ पकड़कर खींचते हुए सरकारी काम में बाधा डाली। वह स्कैनर मशीन पर खुद बैठ गया और विरोध पर हंगामा कर डाला। जीआरपी ने उसे गिरफ्तार कर मुकदमा लिखने के बाद कोर्ट में पेश किया जहां से उसे नैनी सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


शनिवार रात करीब आठ बजे की बात है। जंक्शन के सिविल लाइंस साइड प्रवेश द्वार के निकट लगी स्कैनर मशीन से आरपीएफ की टीम यात्रियों के बैग-अटैची चेक कर रही थी। तभी एक युवक वहां आया तो उसका बैग भी स्कैनर मशीन से चेक किया जाने लगा। मगर नशे में धुत यह शख्स खुद मशीन पर बैठ गया। महिला आरपीएफ सिपाही ने टोका तो वह उससे उलझ गया। युवक ने कहा कि उसकी भी जांच की जाए। सिपाही ने समझाने की कोशिश की तो वह हाथ पकड़कर उससे खींचतान करने लगा। किसी तरह वह शांत हुआ तो महिला सिपाही पास में ही भोजन करने चली गई। मगर शराब के नशे में बहके युवक ने वहां जाकर उसका हाथ पकड़ लिया और बिल्ला नोचकर बुरा भला कहा।

विज्ञापन

 

शोर मचा तो आरपीएफ और जीआरपी के जवान वहां आ गए। थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि सिपाही की तहरीर पर सरकारी काम में बाधा, बदसलूकी, गालीगलौज का मुकदमा लिखकर आरोपी दीपक मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। मेडिकल टेस्ट में भी उसके खून में अल्कोहल की पुष्टि हो गई। वह शहर के शिवकुटी इलाके का रहने वाला है। उसे रविवार को रिमांड कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed