{"_id":"5bf704fcbdec22417914814c","slug":"fearing-child-leaved-children-in-sunshine-coaching","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेशाम कोचिंग में फायरिंग, बाल-बाल बचे बच्चे, इलाके में सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरेशाम कोचिंग में फायरिंग, बाल-बाल बचे बच्चे, इलाके में सनसनी
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
कोचिंग में की गई फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेखौफ बदमाशों ने कर्नलगंज में बृहस्पतिवार को सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। यहां सरेशाम कोचिंग में फायरिंग की गई। भीतर सैकड़ों छात्र-छात्राएं पढ़ रहे थे, इसी दौरान बदमाशों ने शटर पर फायरिंग कर दी। गोली शटर को भेदते हुए सीधे क्लास में लगे बोर्ड के बगल जा धंसी। फायरिंग करने वाले कौन थे, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
लक्ष्मी टाकीज चौराहे के पास क्लाइमेक्स एकेडमी के नाम से कोचिंग चलती है। यहां बैंक, एसएससी व रेलवे परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। रोज की तरह बृहस्पतिवार शाम को भी पांच बजे से यहां क्लास चल रही थी। बेसमेंट स्थित कोचिंग के गेट पर शटर लगे हुए हैं।
छात्रों के आने-जाने के लिए बगल में छोटा गेट है। सात बजे के करीब क्लास चल रही थी कि तभी बाहर की ओर से किसी ने शटर पर फायर झोंक दिया। गोली शटर को भेदते हुए सीधे क्लास में लगे बोर्ड के पास जा धंसी। फायरिंग की आवाज से छात्र-छात्राओं में हड़कंप मच गया। दहशत में आए शिक्षक ने भीतर से गेट बंद कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जांच की, लेकिन फायरिंग करने वालों का कोई सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन
एहतियातन पुलिस ने छात्रों की चेकिंग भी की। घटना से छात्र-छात्राओं के साथ ही शिक्षक भी खौफजदा दिखे। कोचिंग संचालक मारूफ भी कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं थे। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। हमलावर कौन थे और उन्होंने फायरिंग क्यों की, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है।
घटना के बाद कोचिंग के साथ ही आसपास भी दहशत फैल गई। खासतौर से छात्र-छात्राएं कुछ ज्यादा ही डरे हुए थे। जिस वक्त घटना हुई क्लास में सैकड़ों बच्चे मौजूद थे। गनीमत ही रही कि शटर को भेदने के बाद गोली किसी बच्चे को नहीं लगी, वरना वहां कोहराम मच जाता। शटर को भेदते हुए गोली क्लास में पढ़ा रहे शिक्षक मारूफ के बिल्कुल बगल से निकली। घटना के बाद वह भी स्तब्ध थे।