फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Girlfriend beat up boyfriend and left with the laptop.

Budaun News: प्रेमिका ने प्रेमी को पीटा, लैपटॉप लेकर चली गई

Fri, 09 Oct 2026 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend beat up boyfriend and left with the laptop.
सिलहरी। शहीद भगत सिंह पुलिस चौकी के आसपास बृहस्पतिवार की शाम उस समय हंगामा हो गया, जब एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ सड़क पर मारपीट शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती ने युवक की पिटाई करने के बाद उसका लैपटॉप अपने कब्जे में ले लिया और वहां से चली गई। घटना के दौरान काफी देर तक मौके पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच करीब चार साल से संबंध थे। सामने आई हस्तलिखित पर्ची के अनुसार, युवती कमाठीपुरा और युवक होली चौक के पास ब्रह्मपुर का रहने वाला है। पर्ची में दोनों की 12 जुलाई को मंदिर में शादी होने का भी उल्लेख किया है। विवाद की वजह शादी के साथ रुपये और सामान के लेनदेन को बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पर्ची में युवक के एक मेडिकल कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) होने और कंपनी के दो लाख रुपये नकद, चेक और लैपटॉप से जुड़े विवाद का जिक्र है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने के बाद मामला मारपीट तक पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि पति-पत्नी का झगड़ा है। पुलिस के पास किसी भी स्तर पर शिकायत नहीं प्राप्त हुई है। शिकायत मिलने पर तथ्यों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
----
साइकिल छूने को लेकर लड़कियों में मारपीट, वीडियो वायरल



बिल्सी। स्टेट बैंक के पास साइकिल छू जाने को लेकर दो लड़कियों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया।




मोहल्ला नंबर पांच निवासी एक लड़की ने पुलिस को बताया कि वह पैदल घर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही एक लड़की की साइकिल उससे छू गई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों में मारपीट होने लगी। मारपीट का किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया। वीडियो में दोनों लड़कियां एक-दूसरे से मारपीट करती नजर आ रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया है। घटना की शिकायत बिल्सी थाना पुलिस से की गई है। सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed