फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   father death allahabad

बेटे से झगड़ा होने पर तालाब में कूदा पिता, मौत

Mon, 24 Apr 2017 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Mon, 24 Apr 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
father death allahabad
इलाहाबाद
थरवई के सहजीपुर गांव में रविवार सुबह बेटे से झगड़े के बाद पिता ने गांव के कुं ए में कूदकर जान दे दी। खबर फैली तो सैकड़ों की संख्या में गांव के लोग जुट गए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने शव बाहर निकाला। सूचना पर थरवई पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


थरवई के सहजीपुर गांव का धीरेंद्र कुमार (40) खेती और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके तीन बेटियां और एक बेटा विकास है। धीरेंद्र कुमार को शराब पीने की लत थी। वह रोज शराब पीकर आकर आता और घर में झगड़ा करता था। उसकी इस हरकत से पत्नी और बच्चे परेशान रहते थे। घर में आर्थिक तंगी और ऊपर से धीरेंद्र के शराब पीने की आदत से घर में रोज कलह होती थी। रविवार सुबह लगभग 11 बजे धीरेंद्र गांव से घूमकर घर पहुंचा तो उसका बेटे से झगड़ा होने लगा।
विज्ञापन


झगड़े से धीरेंद्र इस कदर तनाव में आ गया कि घर से बाहर निकल गया। घर से पांच सौ मीटर दूर गांव में ही स्थित सहजीपुर तालाब पर पहुंचा और गहरे तालाब में कूद गया। तालाब के पास मौजूद लोगों ने समझा कि नहाने के लिए कूदा है लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो लोग उसे खोजने के लिए तालाब में उतरे। काफी मशक्कत के बाद उसका शव तालाब के बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed