फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Father and son hit by the tanker

बाइक सवार पिता-पुत्र आए टैंकर की चपेट में

Tue, 12 Apr 2016 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 12 Apr 2016 02:53 AM IST
विज्ञापन
Father and son hit by the tanker
बालसन चौराहे पर सोमवार को टैंकर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
बालसन चौराहे के पास सोमवार शाम पिता-पुत्र समेत बाइक सवार तीन लोग टैंकर की चपेट में आ गए। पिता-पुत्र जख्मी हो गए जबकि तीसरा व्यक्ति वहां से चला गया। टैंकर पकड़ा गया मगर ड्राइवर भाग गया। मौके पर पुलिसवालों से लोगों की झड़प भी हो गई।
विज्ञापन


सोमवार शाम करीब छह बजे का वाकया है। मऊआइमा में पहनी गांव निवासी मायाराम (40) डायमंड जुबली हॉस्टल के मेस में काम करता है। सोमवार सुबह भी वह बेटे शैलेंद्र (13) के साथ मेस आया था। शाम को वह लौटने लगा तो उसके साथ हॉलैंड हॉल में रहने वाला राहुल उर्फ ननका भी डिस्कवर बाइक पर बैठ गया। वे तीनों बालसन चौराहा पर पहुंचे तभी टैंकर की चपेट में आ गए। राहुल तो मामूली चोट लगने पर उठकर भाग गया जबकि मायाराम और उसका पुत्र शैलेंद्र घायल हो गए। लोगों ने सूचना दी तो जार्जटाउन से डॉयल 100 की गाड़ी से दो सिपाही पहुंचे। मगर लोग देरी को लेकर उनसे ही उलझ गए। फिर पुलिसवाले उन दोनों को उठाकर 100 डॉयल की गाड़ी से पहले निजी हॉस्पिटल फिर एसआरएन अस्पताल ले गए। उधर, हादसे के बाद टैंकर छोड़कर ड्राइवर भाग गया। पुलिस ने टैंकर सीज कर दिया। घटना के बाद ट्रैफिक पुलिसवाले भी नदारद हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed