{"_id":"570c0b294f1c1b214c4a6b73","slug":"father-and-son-hit-by-the-tanker","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार पिता-पुत्र आए टैंकर की चपेट में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार पिता-पुत्र आए टैंकर की चपेट में
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 12 Apr 2016 02:53 AM IST
विज्ञापन
बालसन चौराहे पर सोमवार को टैंकर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालसन चौराहे के पास सोमवार शाम पिता-पुत्र समेत बाइक सवार तीन लोग टैंकर की चपेट में आ गए। पिता-पुत्र जख्मी हो गए जबकि तीसरा व्यक्ति वहां से चला गया। टैंकर पकड़ा गया मगर ड्राइवर भाग गया। मौके पर पुलिसवालों से लोगों की झड़प भी हो गई।
सोमवार शाम करीब छह बजे का वाकया है। मऊआइमा में पहनी गांव निवासी मायाराम (40) डायमंड जुबली हॉस्टल के मेस में काम करता है। सोमवार सुबह भी वह बेटे शैलेंद्र (13) के साथ मेस आया था। शाम को वह लौटने लगा तो उसके साथ हॉलैंड हॉल में रहने वाला राहुल उर्फ ननका भी डिस्कवर बाइक पर बैठ गया। वे तीनों बालसन चौराहा पर पहुंचे तभी टैंकर की चपेट में आ गए। राहुल तो मामूली चोट लगने पर उठकर भाग गया जबकि मायाराम और उसका पुत्र शैलेंद्र घायल हो गए। लोगों ने सूचना दी तो जार्जटाउन से डॉयल 100 की गाड़ी से दो सिपाही पहुंचे। मगर लोग देरी को लेकर उनसे ही उलझ गए। फिर पुलिसवाले उन दोनों को उठाकर 100 डॉयल की गाड़ी से पहले निजी हॉस्पिटल फिर एसआरएन अस्पताल ले गए। उधर, हादसे के बाद टैंकर छोड़कर ड्राइवर भाग गया। पुलिस ने टैंकर सीज कर दिया। घटना के बाद ट्रैफिक पुलिसवाले भी नदारद हो गए थे।