{"_id":"595fe5474f1c1bb5478b477e","slug":"farmer-killed-for-demanding-outstanding-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया पैसे मांगने पर किसान को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बकाया पैसे मांगने पर किसान को मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 08 Jul 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगापार के मऊआइमा इलाके में शुक्रवार दोपहर उमरिया सारी गांव में खेत पर हुए झगड़े के दौरान हरिश्चंद्र पटेल (45) को विरोधी व्यक्ति ने पत्नी की मदद से लाठी-डंडे से पीट दिया। अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई। पुलिस को जांच में पता चला कि बकाया 20 हजार रुपये मांगने पर यह कत्ल किया गया है। पुलिस ने दंपति के खिलाफ मुकदमा लिखने के बाद रात में दबिश देकर आरोपी व्यक्ति को पकड़ लिया जबकि उसकी पत्नी फरार हो गई है।
उमरिया सारी में दक्षिण का पूरा निवासी हरिश्चंद्र पटेल (45) किसान था। खेती से ही वह पत्नी गुलाब कली और तीन बच्चों के साथ गुजारा करता था। उसने दलित बस्ती में रहने वाले कल्लू पासी को कुछ समय पहले घर बनाने के लिए बीस हजार रुपये उधार दिए थे। बताया गया कि शुक्रवार दोपहर वह घर से निकलकर खेत की तरफ गया तो उसे कल्लू मिल गया। उसने कल्लू से अपने पैसे मांगे तो उसने इनकार कर दिया। उन दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। कल्लू की पत्नी फूलकली भी आ गई। कल्लू और फूलकली ने हरिश्चंद्र पर लाठी और डंडे से हमला कर दिया।
उसके सिर पर कई वार कर दिए। हरिश्चंद्र चीखते हुए गिरा तो उसके परिवार के लोग आ गए। इस बीच घातक हमला करने वाले पति-पत्नी फरार हो गए। हरिश्चंद्र को उठाकर होलागढ़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मौत हो चुकी है। उसके परिवार के लोग रोने-कलपने लगे। खबर पाकर मऊआइमा थाने की पुलिस वहां पहुंच गई। पूछताछ में यह भी बात सामने आई कि कल्लू ने खेत पर शराब बनाने के उपकरण रखे थे जिस पर हरिश्चंद्र ने विरोध किया था। हालांकि थाना प्रभारी तुषार त्यागी ने बताया कि बीस हजार रुपये बकाया मांगने पर ही कत्ल किया गया है। कल्लू और फूलकली के खिलाफ एफआईआर लिखी गई है। कल्लू पकड़ा गया है जबकि उसकी पत्नी कहीं भाग गई है।