फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Factory making fake Khowa busted

नकली खोवा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

Sat, 13 Aug 2016 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 13 Aug 2016 03:04 AM IST
विज्ञापन
Factory making fake Khowa busted
शिकायतकर्ता प्रीतम सिंह ने बताया है कि खराब बर्फी खाने के कारण लोगों की तबीयत खराब हुई है। - फोटो : Demo pic
रक्षा बंधन का त्योहार करीब आते ही बाजार में नकली खोवा का कारोबार तेज हो गया है। अगर आपको अपनी सेहत की फिक्र है तो त्योहार में खोवा से बनी मिठाई से दूर रहें। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शुक्रवार को सोरांव में छापा मारकर नकली खोवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी मात्रा में नकली खोवा पकड़ा। यह खोवा स्किम्ड मिल्क और वनस्पति से बनाया जा रहा था। खोवा समेत स्किम्ड मिल्क और वनस्पति सीज कर दिया गया। साथ ही रानीमंडी में 40 किग्रा सूजी का हलुआ सीज किया गया।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने अकारीपुर सोरांव में अनिल और सोनू यादव को वनस्पति एवं स्किम्ड मिल्क से नकली खोवा बनाते और बेचते हुए पकड़ा। अनिल उर्फ मुन्ना के कब्जे से दो बोरी स्किम्ड मिल्क पाउडर एवं तीन डिब्बा (45 किग्रा) वनस्पति बरामद किया गया। मौके पर मिला 70 किलो खोवा नष्ट करा दिया गया और नमूना लेकर जांच के लिए विभागीय प्रयोगशाला भेज दिया गया। सोनू यादव के पास 40 किग्रा खोवा बरामद किया गया, जिसका नमूना जांच के लिए भेजा गया और बाकी खोवा मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। वहां मिले 15 किग्रा वनस्पति और एक बोरी स्किम्ड मिल्क पाउडर को सीज कर दिया गया। स्किम्ड मिल्क पाउडर का नमूना भी जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


इसके अलावा रानीमंडी में सुरेश कुमार के प्रतिष्ठान में छापा मारा गया। इस दौरान वहां से ख्शोवा, सूजी हलुआ और छेना मिठाई के नमूने लिए गए। टीम को मौके से 40 किग्रा (पांच-पांच किग्रा के पैकेट में) सूजी का हलुआ मिला। पैकेट पर निर्माण तिथि, एक्सपायरी डेट, इंग्रेडियंट्स, निर्माता का नाम आदि से संबंधित सूचना अंकित नहीं थी और न ही विक्रेता के बारे में कोई जानकारी दी गई थी। संदेहास्पद पाए जाने पर सूजी का हलुआ सीज कर दिया गया। विभाग के अभिहित अधिकारी हरिमोहन श्रीवास्तव ने बताया कि सभी नमूने जांच के लिए लखनउ स्थित प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed