फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Evidence to suggest the doctor death case

सबूतों से साफ होगा डॉक्टर की मौत का मामला 

Sun, 23 Oct 2016 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 23 Oct 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
Evidence to suggest the doctor death case
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
कैंट इलाके में डॉक्टर राहुल पाल सिंह की गोली लगने से हुई मौत के मामले की तस्वीर सबूतों के पड़ताल के बाद ही साफ होगी। पुलिस जहां मामले को हादसा बता रही है। वहीं डॉक्टर के घरवाले इसे गहरी साजिश बता रहे है। इस मामले में घटना के समय राहुल के कमरे में मौजूद स्टॉफ नर्स अंकिता गौड़ और वंदना वूमेंस हॉस्पिटल की प्रबंधक वंदना के खिलाफ हत्या और साजिश का केस कैं ट पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस ने शनिवार को घटना स्थल से उठाए गए सबूतों की फोरेंसिक जांच, और रिवॉल्वर की बैलेस्टिक जांच के लिए भेज दिया है। हादसा और हत्या की कहानी में उलझी कैंट पुलिस इस हाईप्रोफाइल मामले में फूंक-फूंककर कदम उठा रही है।
विज्ञापन

 
कैंट में गंगानगर निवासी डॉ. राहुल पाल सिंह की गुरुवार आधी रात गोली लगने से मौत हो गई थी। उनके कमरे में मौजूद सहकर्मी स्टॉफ नर्स अंकिता की सूचना पर कैंट पुलिस और घरवाले पहुंचे। अंकिता के मुताबिक राहुल की मौत महज एक हादसा है। शराब के नशे में धुत राहुल ने खेल-खेल में कनपटी पर सटाकर गोली चलाई और उनकी मौत हो गई। बयान के मुताबिक ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी काफी कुछ हादसे की ओर ही इशारा कर रही है।
विज्ञापन


जिसके आधार पर पुलिस ने पूछताछ के बाद अंकिता को छोड़ दिया। उसे हिरासत में नहीं लिया गया। वहीं राहुल के घरवालों का आरोप था कि यह गहरी साजिश है। वंदना वूमेंस हॉस्पिटल के  मालिकानों के कई राज राहुल को पता चल गए थे। उन्होंने घरवालों को फोन पर इस बारे में बताया था। एसओ कैंट ब्रजेश द्विवेदी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। डॉक्टर के घर लगा सीसीटीवी कैमरा कई महीने से खराब था। रिवाल्वर की बैलेस्टिक जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट से साफ होगा कि रिवॉल्वर से गोली चली है कि नहीं है। सिर में जो खोखा मिला है वह इसी रिवॉल्वर का है कि नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 सुल्तानपुर में पहाड़पुर के शिक्षक का बेटा डॉ. राहुल पाल सिंह कई साल पहले शहर में पढ़ाई के लिए आया तो वह हत्याकांड में आरोपी निकिता के घर पर किराए पर रहता है। पढ़ाई के बाद वह जब वह डॉक्टर हो गया और नौकरी करने लगा तब उसका निकिता से संपर्क बना रहा। एसओ कैंट ब्रजेश द्विवेदी के मुताबिक पूछताछ में पता चला है कि निकिता को डॉ. राहुल ने ही पढ़ाया है। वह उसके गांव के पास स्थित एक स्कूल से हाईस्कूल और इंटर की पढ़ाई की। नर्सिंग का कोर्स भी उसी ने कराया और राहुल की मदद से उसे वंदना वूमेंस हॉस्पिटल मे नौकरी मिली थी। जांच के दौरान यह भी पता चला है कि डॉ. राहुल अपने मालिक के काफी करीबी थे। वह उनके यहां कई सालों से नौकरी कर रहा था। 


छानबीन की जा रही है। घटना स्थल से जुटाए गए साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच,बरामद अवैध रिवॉल्वर की बैलेस्टिक जांच, फिंगर प्रिंट के मिलान से इस घटना की तस्वीर साफ होगी। जांच रिपोर्ट के  आने का इंतजार है। ---आलोक मिश्र सीओ सिविल लाइंस।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed