फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Encroachment campaign shopper's head boil

अतिक्रमण अभियान में फोड़ा दुकानदार का सिर

Thu, 19 May 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 19 May 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
Encroachment campaign shopper's head boil
चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
नगर निगम की ओर से मंगलवार को कटरा में सुबह चलाए गए अतिक्रमण अभियान और इस दौरान दुकानदारों से मारपीट करने के विरोध में आजाद हॉकर्स स्ट्रीट वैंडर यूनियन ने बुधवार को महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी को ज्ञापन सौंपा। इसके पहले यूनियन के महामंत्री रविशंकर द्विवेदी के नेतृत्व में दुकानदारों ने करीब एक घंटे तक नगर आयुक्त कार्यालय पर धरना भी दिया। प्रदर्शन करने वाले मारपीट में घायल दुकानदार को भी साथ लाए। उसके सिर में गंभीर चोट के कारण पट्टी बंधी थी।
विज्ञापन


महापौर को सौंपे ज्ञापन में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कार्रवाई को गलत बताया गया। श्री द्विवेदी ने कहा कि कटरा में मास्टर जहरूल हसन रोड पर फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले मोहम्मद सगीर पर निगम के दस्ते के कर्मियों ने हमला कर दिया, जिसमें उनका सिर फट गया, जबकि नसीम का अंगूठा फ्रैक्चर हो गया। उन्होंने मामले की जांच की मांग की। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के तहत पथ विक्रेता कानून लागू करने, टाउन वेडिंग कमेटी की सिफारिश के बिना फुटपाथ पर व्यवसाय करने के खिलाफ कार्रवाई तत्काल रोकने की मांग की।

विज्ञापन

महापौर ने निगम की इस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए दोषी कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। कहा कि फुटपाथ दुकानदारों से सर्वे जल्द शुरू कराया जाएगा। धरना एवं ज्ञापन देने वालों में श्याम सूरत पांडेय, प्रमोद भारतीया, पंकज गुप्ता, मोहम्मद अंसार, अनीस, सलीम, नफीस, विमल गुप्ता, राकेश, सुबोध, मोहम्मद सईद, गणेश गुप्ता, अनीता, पूनम, विगुन आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


सीवर लाइन की खोदाई से अस्त-व्यस्त सड़कें, जलभराव, प्रतिदिन कूड़े का निस्तारण न होना, दूषित जलापूर्ति, सड़कों पर घूमते मवेशियों के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नगर निगम में प्रदर्शन किया। इस दौरान अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपा गया। भाजपा उपाध्यक्ष नन्हूं पंडित के नेतृत्व में गए कार्यकर्ताओं ने बताया कि ऊंचामंडी, बताशा मंडी, मुट्ठीगंज, कीडगंज, चौक जैसे व्यावसायिक क्षेत्रों की सड़क, गलियों में आए दिन जलभराव की समस्या होती है। यहां सड़क, गलियां भी खस्ताहाल हैं। 72 घंटे में समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। ज्ञापन देेने वालों में राजेश केसरवानी, लल्लू लाल कुशवाहा, संदीप शुक्ला, त्रिभुवन सिंह, अमन पांडेय, सूर्यांश श्रीवास्तव, विनय मिश्रा, पवन जायसवाल, इंतजार खां आदि शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed