फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Electrical worker shot in critical condition

बिजली कर्मी को मारी गोली, हालत नाजुक

Thu, 30 Jun 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 30 Jun 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
Electrical worker shot in critical condition
crime - फोटो : अमर उजाला
शहर में जीटी जवाहर चौराहे के पास बुधवार रात संविदा बिजलीकर्मी मिथिलेश श्रीवास्तव (38) को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगते ही बिजलीकर्मी लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। फायरिंग से चौराहे पर अफरातफरी मच गई। भीड़ ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। आनन-फानन में मोहल्ले के लोग घायल को एसआरएन अस्पताल ले आए। जहां उसकी हालत नाजुक बनी है। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है। 
विज्ञापन


दारागंज में कच्ची सड़क गणेश कॉलोनी का रहने वाला मिथिलेश श्रीवास्तव चार भाइयों में दूसरे नंबर पर है। वह ई रिक्शा चलवाने के साथ ही संविदा पर बिजली कर्मी है। रात में पैदल ही घर से ड्यूटी पर मिंटो रोड पावर हाउस जा रहा था। रात लगभग 11 बजे जीटी जवाहर चौराहे के पास पास चार लोग खड़े थे। उन युवकों ने आवाज देकर मिथिलेश को बुलाया। मिथिलेश के पहुंचने के बाद उन युवकों से उसकी कहासुनी होने लगी। इसी बीच एक ने तमंचा निकाला और उसे गोली मार दी। फायरिंग से चौराहे पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भागने लगे। भीड़ ने एक हमलावर को दबोच लिया।
विज्ञापन


सूचना पाकर इंस्पेक्टर दारागंज बीपी त्रिपाठी और कीडगंज पुलिस पहुंची। घायल मिथिलेश को एसआरएन अस्पताल लाया गया। गोली उसके पेट में लगी है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत नाजुक है। खबर पाकर घरवाले भी आ गए। मिथिलेश की पत्नी रीना मायके सुल्तानपुर गई है। इंस्पेक्टर दारागंज बीपी त्रिपाठी ने बताया कि तीन दिन पहले एक दुकानदार अन्नू गुप्ता की बिजली काट दी गई थी। आशंका है कि इसी खुन्नस में उसे गोली मारी गई है। लेनदेन का विवाद भी सामने आ रहा है। इस पर भी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में जिनका नाम सामने आया है, उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed