फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Eight days after the rape and murder could not be disclosed

आठ दिन बाद भी रेप और कत्ल का न हो सका खुलासा

Sun, 22 May 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 22 May 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Eight days after the rape and murder could not be disclosed
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
अल्लापुर में नाबालिग किशोरी को अगवा कर रेप और कत्ल के मामले का आठ दिन बाद भी जार्जटाउन पुलिस खुलासा नहीं कर पाई। पुलिस अब तक तीन दर्जन से अधिक संदिग्धों से पूछताछ के बाद किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। पुलिस की दो टीमे जांच में लगी हैं। लेकिन अभी तक कुछ हासिल नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


आठ दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से लोगों में खासा आक्र ोश है। शहर उत्तरी से कांग्रेस विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने शनिवार को मंडलायुक्त राजन शुक्ला से मिलकर ज्ञापन सौंपा और मांग किया कि आठवी की छात्रा की रेप के बाद गला घोंटकर हत्या हुए आठ दिन बीत गए लेकिन घटना का खुलासा नहीं हो सका है। निर्भयाकांड में प्रदेश सरकार ने निर्भया फंड से पीड़ित परिवार को 30 लाख रुपये मुआवजा दिया था। यह घटना 2012 में दिल्ली में हुए निर्भया कांड से भी अधिक दर्दनाक है।

विज्ञापन

 

प्रदेश सरकार उसी घटना के सामान 30 लाख रुपये मुआवजा गरीब परिवार को देना चाहिए।  विधायक के मुताबिक मंडलायुक्त ने आश्वासन दिया है कि वे गृह मंत्रालय को निर्भया फंड से तथा प्रदेश सरकार को मुआवजा देने के लिए संस्तुति करेंगे। साथ ही विधायक ने विकास भारती और इंदिरा सिंह हत्याकांड के खुलासे की मांग किया। इस मौके पर विधायक के साथ उपेंद्र सिंह, शिवसेवक सिंह, कमलेश सिंह, राघवेंद्र सिंह, नागेंद्र शुक्ला, अनुराधा, गुड़िया, शादाब अहमद, कमलेश मौर्य, राजू पाल, मुकुल दीक्षित, इरशाद अंसारी, राजाराम पांडे समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

भाजपा नेता और पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष रवि सोनकर के नेतृत्व मेडिकल चौराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। रवि सोनकर ने कहा कि अल्लापुर रेपकांड के बाद भी हत्या की दो जघंन्य घटनाएं हो गई। लेकिन पुलिस किसी का खुलासा नहीं कर सकी। यह पुलिस की नाकामी है। छात्रनेता श्रीश चंद्र दुबे और रितेश कुमार के नेतृत्व में कैंडिल मार्च निकाला गया। कैंडिल मार्च निकालकर आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की। इस मौके पर पर शुभम पांडेय, रितेश कुमार, रुपेश यादव, संजय गौतम, देवी प्रसाद, अभिषेक मिश्र समेत तमाम लोग उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed