{"_id":"578e8b694f1c1b531fc4b5e7","slug":"due-devotis-prked-just-clashed-killing-one","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं की स्कार्पियो खड़ी बस से भिड़ी, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
श्रद्धालुओं की स्कार्पियो खड़ी बस से भिड़ी, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 20 Jul 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंध्याचल से लौटते समय श्रद्धालुओं से भरी स्कार्पियो हंडिया में बासूपुर गांव के पास सड़क के किनारे खड़ी बस से जा भिड़ी। हादसे में फूलपुर तहसील में तैनात अहल्मद ब्रजेंद्र मणि शुक्ला (55) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के राहगीरों ने स्थानीय पुलिस की मदद से घायलों को सीएचसी से एसआरएन अस्पताल भेजा। इस दु:खद घटना पर फूलपुर तहसील के अफसरों और कर्मचारियों ने शोक जताया है।
प्रतापगढ़ में लालगंज तहसील के पूरा तासा गांव के ब्रजेंद्र मणि शुक्ला फूलपुर तहसील में कई साल से अहल्मद के पद पर तैनात थे। वह हर महीने पूर्णिमा पर विंध्याचल देवी का दर्शन करने साथियों के साथ जाते थे। सोमवार रात वह स्कार्पियों चालक सतीश मौर्य (40) निवासी खोजापुर, रोहित कुमार निवासी इस्माइलगंज, अजय कुमार, सत्यम केसरी, छवि केसरी, श्याम कुमार और बाबा चौरसिया के साथ विंध्याचल दर्शन करने गए थे। दर्शन कर रात में ही फूलपुर लौट रहे थे।
हंडिया के आगे बासूपुर गांव के पास एक रोडवेज बस खराब होकर सड़क के किनारे खड़ी थी। भोर में लगभग साढ़े चार बजे तेज रफ्तार स्कार्पियो खड़ी बस से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी स्कार्पियो के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्कार्पियो में आगे बैठे ब्रजेंद्र मणि शुक्ला की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। लेकिन ब्रजेंद्र मणि के शव को निकालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। घायलों को सीएचसी से एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
वहीं हादसे की खबर ब्रजेंद्र के घर पहुंची तो कोहराम मच गया। पत्नी शीला तो अनहोनी की इस खबर को सुनकर अचेत हो गईं। ब्रजेंद्र मणि शुक्ला के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। पिता की मौत से उनका रोकर बुरा हाल है। अभी एक हफ्ते पहले ही ब्रजेंद्र मणि ने अपनी बड़ी बेटी की शादी तय की थी, लेकिन इस हादसे से पूरा परिवार गम में डूबा है। उधर फूलपुर तहसील में ब्रजेंद्र के साथी भी शोक में डूबे हैं।