फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dropped trees, hospital workers die during rain

बारिश के दौरान गिरा पेड़, अस्पतालकर्मी की मौत

Wed, 08 Aug 2018 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 08 Aug 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
Dropped trees, hospital workers die during rain
इलाहाबाद
मंगलवार रात हुई जोरदार बारिश जार्जटाउन थाना क्षेत्र में रहने वाले परिवार के लिए मातम का सबब बन गई। यहां बारिश के दौरान एक विशालकाय पेड़ गिर गया जिसकी चपेट में आने से अस्पतालकर्मी की मौत हो गई। उसकी मौत की खबर पहुंची तो घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


विनोद वाल्मिीकि पुत्र पन्ना लाल अल्लापुर स्थित हैजा अस्पताल के पास रहता था। पुलिस ने बताया कि वह अल्लापुर स्थित नामी अस्पताल में काम करता था। रोज की तरह रात 10.30 बजे के करीब वह ड्यूटी खत्म होने के बाद अस्पताल से घर लौटने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अभी वह अल्लापुर के लेबर चौराहे पर ही पहुंचा था कि यहां स्थित एक विशालकाय पेड़ गिर गया। साइकिल से जा रहे विनोद पेड़ के नीचे दब गया।
विज्ञापन


इस पर चौराहे पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने कोशिश की लेकिन वह विनोद को बाहर नहीं निकाल सके। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद विनोद को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उसकी सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर विनोद की मौत के बाद उसके घर में मातम छा गया है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed