{"_id":"58793b634f1c1b222aba8373","slug":"dr-bansal-killed-in-jeevan-jyoti-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सांसद और सपा विधायक पर भी शक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा सांसद और सपा विधायक पर भी शक
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 14 Jan 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसटीएफ की जांच में भाजपा के एक सांसद और समाजवादी पार्टी के एक बाहुबली विधायक का नाम बंसल के साथ प्रॉपर्टी विवाद में सामने आया है। सूत्रों का दावा है कि सपा विधायक को डॉ. एके बंसल ने विवादित प्रॉपर्टी बेची थी। दोनों के बीच मामला गर्माया था। मामला पुलिस तक पहुंचने से पहले ही समझौता हो गया था। दावा किया जा रहा है कि जिस हॉस्पिटल के अंदर डॉ. बंसल की हत्या हुई, उसमें भी भाजपा सांसद की हिस्सेदारी है। इस पर भी विवाद हुआ था।
उच्च अधिकारियों के अनुसार डॉ.बंसल ने इलाहाबाद समेत कई जिलों के अलावा लखनऊ में भी सीतापुर रोड पर प्रॉपर्टी में बड़ा निवेश किया था। प्रॉपर्टी के धंधे में दिलचस्पी की वजह से बंसल के दुश्मनों की फेहरिस्त काफी लंबी थी। पांच सितंबर 2015 को भी उनकी कार पर जार्जटाउन स्थित निवास के पास बम से हमला हुआ था, जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे। उन्होंने बिल्डर संजीव अग्रवाल समेत चार लोगों पर जार्जटाउन थाने में केस दर्ज कराया था। कहा यह भी जा रहा है कि डॉ. बंसल की लखनऊ में सीतापुर रोड स्थित एक विश्वविद्यालय में भी पार्टनरशिप थी। विवाद के बाद उन्हें पार्टनरशिप से बाहर कर दिया गया था। इस मामले में भी बंसल ने पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था।
‘मामले की जांच के लिए लखनऊ से एसटीएफ के एसएसपी अमित पाठक को भेजा गया है। शुरुआती जांच में कई लोगों से दुश्मनी की बात सामने आई है। अभी तक मामला कांट्रैक्ट किलिंग का लग रहा है।’
विज्ञापन
दलजीत चौधरी, एडीजी (कानून-व्यवस्था)