{"_id":"5a2c35594f1c1b6e468b96c0","slug":"director-of-shuats-vinod-b-lal-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुआट्स के निदेशक प्रशासन विनोद बी लाल गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शुआट्स के निदेशक प्रशासन विनोद बी लाल गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काटजू रोड पर बिना मान्यता के यूइंग क्रिश्चयन स्कूल को संचालित कर कई करोड़ रुपये कमाने के आरोप में क्राइम ब्रांच ने स्कूल के प्रबंधक विनोद बी लाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनकी पत्नी शांति लाल तथा चार अन्य आरोपियों का स्टे खारिज कराने के लिए हाईकोर्ट में अर्जी लगाई जाएगी। विनोद बी लाल शुआट्स के निदेशक प्रशासन भी हैं।
एसपी क्राइम बीके मिश्रा ने बताया कि बलुआ घाट स्थित जमुना क्रिश्चियन कालेज की शाखा के रूप में शाहगंज इलाके के काटजू मार्ग पर 1980 में कक्षा आठ तक का यूइंग क्रिश्चियन स्कूल खोला गया था। तब से अब तक इस कालेज की मान्यता नहीं ली गई। जिसकी शिकायत भाजपा नेता दिवाकर नाथ त्रिपाठी ने डीएम से की थी। जिसमें अवैध रूप से स्कूल संचालन के साथ-साथ कई करोड़ की फीस और छात्रवृत्ति आदि का अनुदान हड़पने का आरोप लगाया गया था। जांच में जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस स्कूल को अवैध मानते हुए कार्रवाई की सिफारिश की थी। उसी आधार पर 21 अगस्त को थाना शाहगंज में स्कूल प्रबंध समिति एवं संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें स्कूल प्रबंधक विनोद बी लाल पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी स्कूल संचालित करने का आरोप है। स्कू ल की हेड मिस्ट्रेस शीना मरियम स्वरुप, संजीत लाल, बीएचएस के प्रिंसिपल डेविड ल्यूक के साथ ही शांति बी लाल आदि को नामजद किया गया था।
क्राइम ब्रांच की विवेचना में इन सभी को दोषी माना गया है। शनिवार शाम विनोद बी लाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि स्कूल प्रबंध समिति के पदाधिकारी बीएचएस के प्रिंसिपल डेविड ल्यूक, शांति बी लाल आदि को भी दोषी माना गया है। हाईकोर्ट से स्टे होने के कारण गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इन सभी का स्टे खारिज कराने के लिए हाईकोर्ट में अर्जी लगाई जाएगी। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि कई साल से बिना मान्यता के स्कूल संचालित कर बच्चों की फीस, छात्रवृत्ति का आदि के लिए छह करोड़ रुपये का अनुदान लेकर हड़प लिया गया। नियम यह है कि आईसीआईसी बोर्ड की अनुमति के बिना इस स्कूल का संचालन नहीं किया जा सकता।