फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   dilip mishra

माफिया पूर्व प्रमुख दिलीप मिश्र का हॉस्टल सील

Wed, 31 May 2017 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Wed, 31 May 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
dilip mishra
इलाहाबाद
 यमुनापार में चाका के पूर्व ब्लॉक प्रमुख और भू माफिया दिलीप मिश्र का औद्योगिक क्षेत्र में मसिका मोड़ स्थित हॉस्टल मंगलवार को पुन: सील कर दिया गया। एसडीएम विनय कुमार सिंह, सीओ करछना के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। भूमाफिया के अन्य ठिकानों पर भी यह कार्रवाई होनी थी लेकिन अचानक नैनी में हत्या के चलते सिर्फ हॉस्टल ही सील करने के बाद कार्रवाई रोक दी गई। सीओ ने मर्डर के चलते हॉस्टल भर ही सील किया गया।
विज्ञापन


एसडीएम करछना विनय कुमार सिंह और सीओ अलका भटनागर ने बताया कि 2008 में गैंगेस्टर के मामले में दिलीप मिश्र की कई संपत्तियों को कुर्क कर सील किया गया था।  सूबे की सरकार बदलने के बाद दिलीप मिश्र ने सील संपत्तियों पर दोबारा कब्जा कर लिया गया। शासन के आदेश पर दोबारा माफियाओं और बदमाशों को चिन्ह्ति किया गया। जिसमें माफिया पूर्व ब्लॉक प्रमुख का नाम नौवें नंबर पर है। दिलीप मिश्र के खिलाफ औद्योगिक क्षेत्र, नैनी समेत शहर के विभिन्न थानों में हत्या, रंगदारी, धमकी, गैंगेस्टर समेत कई मामले दर्ज है। जिले की भूमाफियाओं की सूची में माफिया पूर्व ब्लॉक प्रमुख का नाम नौवें नंबर पर है।
विज्ञापन


एसडीएम और इंस्पेक्टर औद्योगिक क्षेत्र रमेश चंद्र रावत ने बताया कि पूर्व में डीएम के आदेश पर दिलीप मिश्र की संपत्ति को कुर्क कर सील किया गया था। जांच के दौरान पाया गया कि सील हॉस्टल का ताला तोड़कर पुन: कब्जा कर लिया गया है। इस मामले में औद्योगिक क्षेत्र थाने में लगभग दस दिन पहले दिलीप मिश्र के खिलाफ दरोगा श्याम सुंदर दुबे की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया है। इंस्पेक्टर रमेश चंद्र रावत के मुताबिक पूर्व प्रमुख के लवायन कला स्थित गांव के बगल स्थित एक मकान, अरैल में भाई के नाम पर खरीदे गए मकान समेत अन्य संपत्तियों को पुन: सील किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed