{"_id":"571bd3e64f1c1ba06e8b660f","slug":"death-from-heat-stroke-advocate-two-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"लू लगने से अधिवक्ता की मौत, दो भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लू लगने से अधिवक्ता की मौत, दो भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 24 Apr 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
hospital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुत जरूरी न हो तो धूप में बाहर निकलने से बचें। बाहर निकलेंगे तो गर्मी और लू के थपेड़े आपकी हालत खराब कर देंगे। शनिवार को इसकी चपेट में आकर एक अधिवक्ता की मौत हो गई जबकि एक अन्य अधिवक्ता और आईसीएसई स्कूल की छात्रा बेहोश होकर अस्पताल में भर्ती हो गई। हालांकि दिन के तापमान ने थोड़ी राहत दी लेकिन नमी 16 फीसदी पर होने से गर्मी का भीषण प्रकोप जारी रहा। शनिवार को दिन का तापमान शुक्रवार के 44.3 डिग्री सेल्सियस से 2.3 डिग्री कम होकर 42.0 पर आ गया जबकि रात का तापमान मामूली 0.3 डिग्री बढ़ा। शनिवार को यह 25.5 डिग्री पर पहुंच गया। रात में नमी आठ फीसदी घटकर 32 पर आ गई।
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक यह दिन की नमी 12 से चार फीसदी बढ़कर 16 पर पहुंच गई। इससे गर्मी का प्रकोप जारी रहा। शनिवार की दोपहर इसकी चपेट में आकर जिला कचहरी के अधिवक्ता सज्जन लाल श्रीवास्तव की मौत हो गई। वह शाम को कचहरी से घर जा रहे थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसी तरह जौनपुर के रहने वाले कचहरी के अधिवक्ता विंध्वेश्वरी प्रसाद (60) अपने चैंबर में बैठे थे। दोपहर में लू लगने से बेहोश होकर गिर गए।
संघ के अध्यक्ष केवी तिवारी सहित अधिवक्ताओं राकेश तिवारी, नीरज त्रिपाठी, कुश पांडेय, राकेश आदि ने उन्हें बेली अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। इसी तरह सिविल लाइंस स्थित आईसीएसई स्कूल में एक छात्रा गर्मी की चपेट में आकर बेहोश हो गई। बाद में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। मौसम विभाग के अनुसार गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा।