फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cyber ​​thieves have been caught in the talk of extracting two lakh rupees

साइबर ठगों ने बातों में फंसाकर खातों से निकाल लिए ढाई लाख रुपए

Thu, 08 Jun 2017 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 08 Jun 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
Cyber thieves have been caught in the talk of extracting two lakh rupees
साइबर क्राइम - फोटो : Demo
साइबर ठगों से सावधान रहने के लिए बार बार आगाह करने के बावजूद लोग आन लाइन ठगी के शिकार हो रहे हैं। कुछ ठग एटीएम कार्ड का नवीनीकरण तो कुछ मुनाफे की स्कीम बताकर खाता धारकों को अपने जाल में फंसाकर उनका एटीएम नंबर और पिन कोड पूछ लेते हैं। उसके बाद पा्ंच से पंद्रह मिनट के अंदर उनके खातों से कई लाख रुपये निकाल ले रहे हैं। 24 घंटों में तीन मामलों में साइबर ठगों ने 2.47,902 रुपये निकालकर आन लाइन खरीद कर ली।
विज्ञापन


बड़ा मामला थाना जार्ज टाउन का है। बाघम्बरी निवासी प्रभात कुमार को साइबर ठग ने 9709491529 नंबर से फोन किया और कहा कि वह स्टेट बैंक का प्रबंधक है। बातों ही बातों में उसने एटीएम कार्ड के खराब होने पर उसका नंबर और पिन कोड पूछ लिया। उसके बाद तो पंद्रह मिनट के अंदर कई बार में पेटीएम से 1,99,902 रुपये की खरीद कर ली। यह जानकारी मोबाइल पर आए एसएमएस से हुई। उसी समय एटीएम लॉक कराया और थाना जार्ज टाउन में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन


दूसरी घटना सिविल लाइंस स्थित सेंट्रल बैंक के एटीएम से हुई है। यहां अभय कुमार सिंह से एटीएम नंबर और पिन कोड पूछकर साइबर ठग ने डुप्लीकेट एटीएम बनाकर  कई बार में 45 हजार रुपये से आन लाइन खरीद कर ली। करीब दस मिनट के अंदर आए कई एसएमएस से पता चला कि उनके एटीएम से किसी ने आन लाइन खरीद कर ली है। जिसकी शिकायत बैंक के टोल फ्री नंबर पर कीऔर एटीएम लाक कराया। उन्होंने थाना सिविल लाइंस में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी घटना थाना स्टेट बैंक आफ इंडिया के एटीएम से हुई। यहां मनमोहन मल्होत्रा से बातों ही बातों में एटीएम नंबर और पिन कोड पूछकर दो बार में 13 हजार रुपये निकाल लिए। जिसकी रिपोर्ट मोबाइल नंबर धारक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाना सिविल लाइंस में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed